बिहार में अपराधियों का तांडव: बाइक सवार बदमाशों ने कारोबारी को मारी गोली, दिनदहाड़े फायरिंग से हड़कंप बिहार में अवैध खनन पर बड़ी कार्रवाई: पंचमहला से हथियारबंद दो अपराधी गिरफ्तार, सोनू-मोनू गैंग से जुड़े तार मुजफ्फरपुर की पलक ने इंटर साइंस में 5वां रैंक किया हासिल, जिले और स्कूल का नाम किया रोशन निशांत कुमार का बड़ा बयान: 2005 से पहले बिहार में था दंगा और हिंसा का दौर, पिताजी ने बदली तस्वीर ट्रेनों में तत्काल टिकट के लिए नया सिस्टम लागू, लंबी लाइनों और धोखाधड़ी से मिलेगी राहत ट्रेनों में तत्काल टिकट के लिए नया सिस्टम लागू, लंबी लाइनों और धोखाधड़ी से मिलेगी राहत उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने चाणक्य, अशोक और जरासंध से CM नीतीश की तुलना, कहा–दिल्ली से बिहार को करेंगे गाइड चिराग पासवान ने किया बड़ा खुलासा, मुख्यमंत्री की दौड़ से खुद को बताया बाहर, जानिए… नए सीएम पर क्या बोले? Bihar Transport News: परिवहन विभाग के MVI की गाड़ी और 'भतीजा' के अवैध वसूली का खेल, शिकायत पर गाड़ी जब्त...दो हिरासत में पटना जंक्शन पर रेल पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 7 लाख के गहनों के साथ तीन शातिर गिरफ्तार
16-Dec-2021 05:26 PM
PATNA: मुख्यमंत्री उद्यमी योजनाओं के तहत उद्यमियों को अब आर्थिक मदद मिलेगी। 5 लाख लोन और 5 लाख अनुदान यानी कुल दस लाख रुपये लाभार्थियों को दिया जाएगा। इस योजना के लिए आवेदन कर चुके लोगों का इंतजार अब खत्म हो गया। कल शुक्रवार को 11 बजे इस योजना के तहत सफल लाभार्थियों के चयन के लिए रेंडम सेलेक्शन की प्रक्रिया शुरू की जाएगी। बिहार के उद्योग मंत्री सैयद शाहनवाज हुसैन ने गुरुवार को पटना में खादी ग्रामोद्योग आयोग के राज्य स्तरीय कार्यशाला के शुभारंभ के मौके पर यह ऐलान किया।उद्योग विभाग के वरिष्ठ अधिकारियों,राज्य के सभी उद्योग संगठनों के प्रतिनिधियों की मौजूदगी में पूरी चयन प्रक्रिया IPRD के फेसबुक और यूट्यूब चैनल और उद्यमी वेबसाइट पर लाइव देखी जा सकेगी। इस कार्यक्रम को कल सुबह 11 बजे से LIVE देखा जा सकता है। इसे लेकर लिंक भी जारी किया गया है।
बिहार के उद्योग मंत्री सैयद शाहनवाज हुसैन ने कहा कि बिहार के औद्योगिक विकास और राज्य में उद्यमियों की बड़ी फौज तैयार करने के लिए मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का खजाना खुला है। जितना पूर्व में तय किया गया था उससे डबल यानी दोगुना उद्यमियों को मुख्यमंत्री उद्यमी योजना के तहत कुल 10 लाख का लोन और अनुदान दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि 8000 की जगह 16000 आवेदन कर्ताओं का चयन होगा और उन्हें उद्यमी बनाकर राज्य में रोजगार सृजन का बड़ा लक्ष्य हासिल किया जाएगा।
बिहार के उद्योग मंत्री सैयद शाहनवाज हुसैन ने यह भी कहा कि मुख्यमंत्री उद्यमी योजनाओं के तहत लाभार्थियों का चयन पूरी पारदर्शिता से होगा। उद्योग विभाग के वरिष्ठ अधिकारियों, राज्य के सभी उद्योग संगठनों के प्रतिनिधियों की मौजूदगी में पूरी चयन प्रक्रिया आईपीआरडी के फेसबुक और यूट्यूब चैनल और उद्यमी वेबसाइट पर लाइव देखी जा सकेगी।
उद्योग मंत्री सैयद शाहनवाज हुसैन ने कहा कि पूरे देश में मुख्यमंत्री उद्यमी योजना जैसी कोई योजना नहीं है । उन्होंने कहा बिहार के विकास में और छोटे उद्योगों को खड़ा करने में मुख्यमंत्री उद्यमी योजना मील का पत्थर साबित होगी।
आपको बता दें मुख्यमंत्री उद्यमी योजनाओं के लाभार्थियों का चयन जिन प्लेटफॉर्म्स पर लाइव देखा जा सकेगा, उसका लिंक नीचे दिया गया है।
IPRD YouTube:
https://www.youtube.com/iprdbihar/live
IPRD Facebook:
https://www.facebook.com/iprdbihar/live_videos/