ब्रेकिंग न्यूज़

कैमूर में जहरीला बीज खाने से 8 बच्चे बीमार, भभुआ सदर अस्पताल में भर्ती मधेपुरा में BPSC की तैयारी कर रही छात्रा की संदिग्ध मौत, किराए के कमरे में मिली लाश, इलाके में सनसनी Bihar News: CM नीतीश का बड़ा ऐलान, बाकी बचे इन 213 प्रखंडों में तुरंत खुलेंगे कॉलेज,जुलाई 2026 से शुरू होगी पढ़ाई... पटना का नाम पाटलिपुत्र करने की मांग, उपेंद्र कुशवाहा ने राज्यसभा में उठाया मुद्दा प्रेमिका से मिलने आए प्रेमी को लोगों ने बना दिया दूल्हा, सुपौल में ‘पकड़ौआ विवाह’ का वीडियो वायरल शेखपुरा में फर्जी लोन ऐप गिरोह का भंडाफोड़, साइबर पुलिस ने 5 ठगों को किया गिरफ्तार वैशाली में हेरोइन और अफीम के साथ तीन तस्कर गिरफ्तार, हुंडई वेन्यू कार से बड़ी खेप बरामद सुप्रीम कोर्ट के रोक के बावजूद बिहार के इस यूनिवर्सिटी ने लागू कर दिया UGC के नए नियम, विरोध के बाद कुलपति ने उठाया यह कदम सुप्रीम कोर्ट के रोक के बावजूद बिहार के इस यूनिवर्सिटी ने लागू कर दिया UGC के नए नियम, विरोध के बाद कुलपति ने उठाया यह कदम जुड़वां बेटियों के जन्म पर बहू की हत्या, पति और ससुर को उम्रकैद

यूपी के माफिया डॉन मुख्तार अंसारी की फिर बिगड़ी तबीयत, अस्पताल में भर्ती

यूपी के माफिया डॉन मुख्तार अंसारी की फिर बिगड़ी तबीयत, अस्पताल में भर्ती

28-Mar-2024 09:43 PM

By First Bihar

DESK: उत्तर प्रदेश के बांदा जेल में बंद माफिया डॉन मुख्तार अंसारी की तबीयत अचानक आज फिर बिगड़ गई। आनन-फानन में उन्हें मेडिकल कॉलेज में एडमिट कराया गया। मिली जानकारी के अनुसार मुख्तार अंसारी बैरेक में बेहोश होकर गिर गये। जिसके बाद यह कहा जाने लगा कि उन्हें हार्ट अटैक आया है। हालांकि इस बात की आधिकारिक पुष्टि अभी नहीं हो पाई है। 


हार्ट अटैक की बात सामने आने के बाद मऊ और गाज़ीपुर में सुरक्षा बढ़ा दी गयी है। वही बांदा में भी सुरक्षा के विशेष प्रबंध किये गये हैं। बड़ी संख्या में पुलिस कर्मियों की तैनाती की गयी है। डीजीपी मुख्यालय ने पुलिस की टीम को सतर्कता बरतने का निर्देश दिया है। 


बता दें कि इससे पहले 25 मार्च को तबीयत बिगड़ने के बाद उन्हें रानी दुर्गावती मेडिकल कॉलेज में एडमिट कराया गया था। मुख्तार अंसारी करीब 15 घंटे अस्पताल में रहे जिसके बाद अगले दिन 26 मार्च की शाम 6 बजे उन्हें हॉस्पिटल से बांदा जेल में शिफ्ट कर दिया था। जिसके बाद मुख्तार अंसारी के परिजन जेल प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाया कहा कि उन्हें स्लो प्वाइजन दिया जा रहा है। 


21 मार्च को जब बाराबंकी एमपी-एमएलए कोर्ट में अंसारी की पेशी हुई थी तब उसके वकील ने आवेदन दिया था कि 19 मार्च की रात उसे खाने में जहरीला पदार्थ दिया गया था जिसके बाद तबीयत बिगड़ गई थी। मुख्तार ने एक महीने पहले भी यही बात कही थी। जिसके बाद कोर्ट ने मेडिकल जांच के लिए दो डॉक्टरों के पैनल की टीम जेल भेजने का आदेश दिया था। जिसके बाद मेडिकल टीम ने जांच की। डॉक्टरों ने जेल प्रशासन को बताया था कि रोजा रहने के कारण उसकी तबीयत बिगड़ी थी।