Bihar News : युद्ध का खतरा बढ़ा तो बिहार सरकार एक्शन में! राशन-गैस से लेकर प्रवासियों तक सब पर बनी खास टीम, यह IAS अधिकारी होंगे हेड Bihar IAS officers : बिहार में अफसरों की कमी खत्म! इस दिन 11 नए IAS संभालेंगे मोर्चा, बदलेगी प्रशासन की रफ्तार Bihar News : बिहार में बड़ा हादसा! गश्ती पुलिस जीप को ट्रक ने मारी टक्कर, तीन जवान घायल; चालक फरार Bihar News : पटना में आधी रात आग का तांडव! 5 मिनट में जलकर राख हुई पूरी बिल्डिंग, दलदली रोड पर मची अफरा-तफरी Patna News : DAC नंबर नहीं आया तो फूट पड़ा गुस्सा! पटना में गैस एजेंसी में घुसकर संचालक पर हमला, जमकर तोड़फोड़ Bihar circle rate : बिहार में जमीन खरीदना हुआ महंगा? सर्किल रेट में चार गुना इजाफा; जानिए कितना बढ़ेगा खर्च Bihar weather : बिहार में बदला मौसम का मिजाज: पटना में बारिश और तेज हवाओं ने बढ़ाई ठंडक, तापमान में उतार-चढ़ाव जारी पटना में अवैध अतिक्रमण के खिलाफ फिर गरजेगा जिला प्रशासन का बुलडोजर, इस दिन से शुरू होगा विशेष अभियान पटना में अवैध अतिक्रमण के खिलाफ फिर गरजेगा जिला प्रशासन का बुलडोजर, इस दिन से शुरू होगा विशेष अभियान ‘गुंडों के दम पर चल रही TMC’, गिरिराज सिंह का ममता बनर्जी पर बड़ा हमला
16-May-2024 05:55 PM
By First Bihar
PATNA : विकासशील इंसान पार्टी (VIP) के संस्थापक और बिहार के पूर्वमंत्री मुकेश सहनी ने गुरुवार को मधुबनी, सीतामढ़ी, वैशाली और सारण में चुनावी सभाओं को संबोधित किया और महागठबंधन के प्रत्याशियों के पक्ष में लोगों से वोट की अपील की। इस दौरान तेजस्वी यादव भी उनके साथ थे। मुकेश सहनी ने कहा कि एक मछुआरा यहां भाषण दे रहा है, यही संविधान और लोकतंत्र की ताकत है। इसे बचाने के लिए हम हर कुर्बानी देने को तैयार हैं।
मुकेश सहनी ने कहा कि देश की पहचान खत्म की जा रही है। लोकतंत्र और संविधान बचाने के लिए वह कोई भी कुर्बानी देने को तैयार हैं। उन्होंने कहा कि आज मोदी जी प्रधानमंत्री हैं, कल कोई और होगा। नेता आएंगे और जाएंगे लेकिन यह देश और लोकतंत्र रहना चाहिए। उन्होंने कहा कि वह अपने समाज की उन्नति के लिये मुम्बई की ऐशो-आराम की जिंदगी छोड़ सकते हैं तो लोकतंत्र और संविधान बचाने के लिए कोई भी कुर्बानी दे सकते हैं।
मधुबनी, सीतामढ़ी, वैशाली और सारण में चुनावी जनसभाओं को संबोधित करते हुए मुकेश सहनी ने कहा कि आज संविधान की ताकत है कि एक मछुआरा यहां भाषण दे रहा है। लेकिन आज इसी संविधान को समाप्त कर नया संविधान लाने की साजिश की जा रही है। इसके लिए उन्होंने लोगों से संघर्ष करने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि उन्हें पता नहीं कि जबतक पिछड़ा वर्ग का एक भी बच्चा है तबतक यह संविधान न कोई समाप्त कर सकता है और न इसे बदल सकता है।
सन ऑफ मल्लाह के नाम से चर्चित मुकेश सहनी ने कहा कि आज हम संघर्ष करेंगे तभी आने वाली पीढ़ी को हम खुशहाल जिंदगी दे सकेंगे। उन्होंने जोर देकर कहा कि भाजपा द्वारा पैसे के बल पर आज जनता द्वारा चुने गए एमएलए, एमपी को खरीदकर सरकार को ही गिराया जा रहा है। यह लोकतंत्र का अपमान है।
उन्होंने कहा कि आज सभी संस्थाओं का निजीकरण किया जा रहा है। जब संस्थाएं नहीं होगी तो आरक्षण स्वतः समाप्त ही हो जाएगा। आज यह बड़ी साजिश रची जा रही है। उन्होंने लोगों से महागठबंधन के प्रत्याशियों को विजय बनाने की अपील करते हुए कहा कि आज जो सरकार केंद्र में है, वह सरकार गरीबों की नहीं अमीरों की सरकार है। जब केंद्र में इंडिया गठबंधन की सरकार बन जाएगी, तब गरीबों की समस्याओं का हल उनके दरवाजे पर ही मिलेगा।




