ब्रेकिंग न्यूज़

Bihar News: जानिए बिहार के CM के बारे में यह अनसुनी कहानी, जानकर आप भी रह जाएंगे हैरान; लालू ने किया था यह काम, फिर भी चुप थे नीतीश कुमार Nitish kumar : बिहार के लिए क्यों अहम है अगले 72 घंटे? जानिए कब नीतीश कुमार दे सकते हैं इस्तीफा, निशांत को लेकर क्या है JDU का ख़ास प्लान Nitish Kumar : दिल्ली जाने से पहले इस दिन से कोसी-सीमांचल यात्रा पर नीतीश कुमार, कई जिलों का करेंगे दौरा Patna Water Metro : पटना में जल्द शुरू होगी वाटर मेट्रो, पहले फेज में गांधी घाट और इस जगह होगा पड़ाव; गंगा घाटों पर बन रहे चार्जिंग प्वाइंट Bihar News : नेपाल सीमा तक सड़क होगी चौड़ी, इस रूट के फोरलेन सड़क परियोजना को मिली मंजूरी Nitish Kumar :इस महीने तक बनकर तैयार होगा बख्तियारपुर-ताजपुर फोरलेन पुल, गंगा पार आवागमन होगा तेज Bihar Politics : कुशवाहा की जगह फिक्स ! राज्यसभा को लेकर BJP ने बनाई ख़ास रणनीति, NDA के नए फॉर्मूला से 5 वीं सीट पर भी जीत तय ! जानिए क्या है ख़ास Bihar teachers : बिहार के शिक्षकों के लिए खुशखबरी, अब हर महीने के इस तारीख को ही मिलेगी सैलरी आज JDU ज्वाइन करेंगे CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत, जल्द शुरू करेंगे बिहार यात्रा; पार्टी नेता कर रहे यह डिमांड ममता बनर्जी ने आदिवासी समुदाय और राष्ट्र के सर्वोच्च पद का किया अपमान, सम्राट चौधरी ने इसे बताया बेहद शर्मनाक!

निषाद संकल्प यात्रा के दौरान सहरसा में गरजे VIP चीफ मुकेश सहनी, बोले- इस बार एकजुट होकर संविधान विरोधियों को धूल चटाएंगे

06-Oct-2024 05:56 PM

By First Bihar

PATNA: महात्मा गांधी की कर्मस्थली चंपारण से निषाद संकल्प यात्रा पर निकले पूर्व मंत्री और वीआईपी चीफ मुकेश सहनी ने रविवार को सहरसा के कला भवन में पार्टी कार्यकर्ताओं से संवाद के दौरान कहा कि वीआईपी पार्टी निषाद समाज के अधिकार के लिए आगामी विधानसभा सभा चुनाव में पूरे दम-खम के साथ सरकार बनाएगी और निषाद समाज को आरक्षण दिलाने की लड़ाई में सफल भी होगी।


सहनी ने कहा कि समाज में आज अमीर लोग अमीर होते जा रहे हैं और गरीब लोग और गरीब। हिंदुस्तान के प्रधानमंत्री ने दस साल में कुछ नहीं किया और ना ही वर्तमान राज्य सरकार ने निषाद समाज के लिए कुछ किया। सिर्फ वोट लिया और निषाद समाज को ठगा।


उन्होंने कहा कि एनडीए गठबंधन के लोग लंबे-लंबे भाषण देना बंद कीजिए। आप देश को बांटने की कोशिश मत करिए। आप सबसे पहले देश और बिहार के युवाओं को ये बताइए कि आपने देश के युवाओं को कितना रोजगार दिया कितनी नौकरियां दीं? आपने 2 करोड़ रोजगार की बात की थी आपने 1 युवा को नौकरी नहीं दी।


उन्होंने कहा कि इस विधानसभा चुनाव में इंडिया गठबंधन की सरकार बनाने जा रही है। यह संविधान का चुनाव है। बीजेपी वालों ने कहा है कि हम इस संविधान को फाड़ कर फेंक देंगे। इस बार गरीब विरोधी इस ढोंगी सरकार को उखाड़ फकेंगे।