Bihar News: नीतीश नहीं सम्राट मॉडल ! BJP की हुंकार-अगले तीन महीने में खत्म कर देंगे अपराध BIHAR NEWS : खाकी पर सवाल ! मुजफ्फरपुर कांड में SHO समेत 8 पुलिसकर्मी लाइन हाजिर, CID करेगी जांच Bihar News : तस्करों पर नहीं, एक-दूसरे पर टूट पड़ी खाकी! तस्करों के बजाय आपस में ही उलझ गई पुलिस, मद्य निषेध विभाग का सिपाही लहूलुहान Patna PNG news : पटना में PNG कनेक्शन अटका ! पाइपलाइन पास, फिर भी गैस नहीं… जानिए क्या बनी सबसे बड़ी बाधा Bihar News : अब ‘तारीख-पर-तारीख’ खत्म! हाईटेक मशीन से घूसखोरों पर कसेगा शिकंजा, सबूत रहेंगे हमेशा सुरक्षित Bihar railway news : वंदे भारत पर पथराव, कोच का शीशा टूटा — बच्चे संग सीट के नीचे छिपी महिला, यात्रियों में दहशत BIHAR NEWS : नीट छात्रा मौत मामला: CBI जांच पर उठे सवाल, POCSO कोर्ट की फटकार के बाद बदला गया IO Bihar Police : 'इंस्पेक्टर से दारोगा बने तो ...', अब नहीं चलेगी मनमानी! DGP बोले- भ्रष्ट पुलिसकर्मी का अब सस्पेंशन नहीं सीधे होगा डिमोशन Bihar News : JDU विधायक के बेटे की सड़क हादसे में मौत, घर से 500 मीटर दूर पेड़ से टकराई थार बेगूसराय में बारात का ‘टशन’ पड़ा भारी: हथियार लहराने वाले 4 के खिलाफ FIR दर्ज, छापेमारी जारी
17-Jul-2024 10:15 PM
By RITESH HUNNY
SAHARSA: सहरसा में एक दुकानदार MRP से 5 रुपया ज्यादा पैसे लेकर कोल्ड ड्रिंक्स एक व्यक्ति को बेचा था। उसका कहना था कि वो कूलिंग चार्ज ले रहा है। कोल्ड ड्रिंक ठंडा करने के लिए फ्रिज का इस्तेमाल होता है। फ्रिज चलाने में बिजली का इस्तेमाल होता है। इसलिए कूलिंग चार्ज के नाम पर 5 रुपया ज्यादा कस्टमर से लिया जाता है।
लेकिन ऐसा करना दुकानदार को अब काफी महंगा पड़ गया है। इसे लेकर दायर परिवाद में जिला उपभोक्ता विवाद परितोष आयोग अध्यक्ष ने दुकानदार पर नौ हजार 5 रुपये भुगतान का आदेश दिया है। दुकानदार को यह राशि 45 दिनों के अंदर भुगतान करना होगा। दरअसल वार्ड नंबर - 10, गंगजला, प्रोफेसर कॉलोनी निवासी अधिवक्ता सह जेएनयू स्कॉलर संजीव कुमार ने बायपास रोड एनसीसी ऑफिस के निकट टुडे बेकरी एंड स्वीट्स दुकान से वर्ष 2018 में मैंगो ड्रिंक माजा लिया था।
जिसमें निर्धारित कीमत के अलावे पांच कूलिंग चार्ज लेकर इसका बिल भी दिया गया था। जिसको लेकर उन्होंने जिला उपभोक्ता विवाद परितोष आयोग में मामला दर्ज कराया था। लंबे चले इस मामले में दोनों पक्षों को सुनने के बाद आयोग अध्यक्ष ने अपना फैसला सुनाते दुकानदार को नौ हजार पांच रुपये राशि वादी को 45 दिनों के अंदर भुगतान का निर्देश दिया। जिसके बाद कोल्ड ड्रिंक्स बेचने वाले दुकानदारों के बीच हड़कंप मचा हुआ है।
