ब्रेकिंग न्यूज़

Bihar Politics : जेडीयू में शामिल होते ही निशांत कुमार को HAM नेता की बधाई, बोले– निशांत करेंगे राजद के गुंडों को शांत... बिहार की इस फोरलेन परियोजना का रास्ता साफ, जल्द शुरू होगा निर्माण; नेपाल जाने में मिलेगी सुविधा Bihar News: 10 दिनों से लापता मासूम का खेत में मिला शव, परिवार ने लगाया हत्या का आरोप; पूरे इलाके में सनसनी Bihar news : निशांत ने ज्वाइन किया JDU तो CM नीतीश के चेहरे पर दिखी मुस्कान, मिठाई खिला किया स्वागत; जानिए मुख्यमंत्री ने बेटे को क्या कहा पूर्व केंद्रीय मंत्री आरके सिंह ने पीएम मोदी से मांगा इस्तीफा, अमेरिका का नाम लेकर पूछे तीखे सवाल पूर्व केंद्रीय मंत्री आरके सिंह ने पीएम मोदी से मांगा इस्तीफा, अमेरिका का नाम लेकर पूछे तीखे सवाल Nishant Kumar :कोई एक्टर, कोई क्रिकेटर… अब इंजीनियर साहब की पॉलिटिकल एंट्री; निशांत के सामने सबसे बड़ी परीक्षा —खुद को बनाना नंबर-वन आइडेंटिटी ‘खुद को सीएम नहीं, पीएम समझती हैं ममता बनर्जी’, राष्ट्रपति पर टिप्पणी को लेकर भड़के गिरिराज सिंह Bihar News: होली मनाने ससुराल गए युवक का पेड़ से लटका मिला शव, हत्या की आशंका Bihar Crime News: मछली मारने से मना करने पर मुखिया को कीचड़ में पटक कर पीटा, मारपीट का वीडियो वायरल

मृतक BJP नेता के परिजनों से मिले दिलीप जायसवाल और नंदकिशोर यादव, जंगलराज पैदा करने वाले को सरकार पर उंगली उठाना शोभा नहीं देता: अध्यक्ष

15-Aug-2024 05:03 PM

By First Bihar

PATNA: भारतीय जनता पार्टी (BJP) के प्रदेश अध्यक्ष एवं बिहार सरकार के मंत्री दिलीप जायसवाल और बिहार विधानसभा अध्यक्ष नंदकिशोर यादव आज पटनासिटी के  आलमगंज स्थित बजरंगपुरी इलाके में पहुंचे। जहां मृतक बीजेपी नेता अजय साह के घर जाकर उन्होंने परिजनों से मुलाकात की और अजय साह की हत्या पर दुख जताया। वही पीड़ित परिवार से मिलकर उन्हें सांत्वना दी और पूरे परिवार का ढांढस बढ़ाया। दिलीप जायसवाल ने अजय साह के हत्यारों को जल्द गिरफ्तार किए जाने की बात कही। 


वही विपक्षी पर निशाना साधते हुए कहा कि जंगलराज पैदा करने वाले लोगों को सरकार पर उंगली उठाना शोभा नहीं देता। उन्होंने कहा कि अजय साह जी भाजपा के समर्पित कार्यकर्ता और संगठन के पद पर भी रहे हैं। अजय साह जी की जिस तरह से निर्मम हत्या हुई है यह बेहद दुखद घटना है। आज उनके परिवार से मिलने आए थे अब इंसान लौट तो नहीं सकता है लेकिन परिवार से मिलकर हमलोगों ने दुख व्यक्त किया है। पुलिस हत्यारे की तलाश कर रही है। जितना जल्द होगा पुलिस प्रशासन आरोपी को गिरफ्तार कर सजा दिलाने का काम करेगी। पूरा भाजपा परिवार इस दुख की घड़ी में अजय साह के परिवार के साथ हैं। जंगलराज को पैदा करने वाले ही विपक्ष है। विपक्ष को कोई काम नहीं है ये लोग सरकार पर उंगली उठाते हैं जो शोभा नहीं देता। 


बता दें कि पटना सिटी के आलमगंज थाना क्षेत्र के बजरंगपुरी के पास हथियारबंद अपराधियों ने 13 अगस्त की रात दूध बूथ संचालक और भाजपा नेता 50 वर्षीय अजय शाह को दुकान में घुसकर गोलियों से भून डाला था। जिससे मौके पर ही उनकी मौत हो गयी। बीजेपी नेता की हत्या के बाद इलाके में सनसनी फैल गयी थी। प्रारंभिक जांच में पुलिस ने हत्या का कारण जमीन विवाद बताया था। घटना के 36 घंटे बाद भी अभी तक किसी की गिरफ्तारी नहीं हो पाई है। हालांकि पुलिस आरोपियों को जल्द सलाखों के पीछे पहुंचाने का दावा कर रही है। इस घटना के बाद परिजन काफी सदमें में हैं और पुलिस से कार्रवाई की मांग कर रहे हैं।