ब्रेकिंग न्यूज़

मधुबनी पुलिस की बड़ी कार्रवाई: TOP-10 अपराधी और गांजा तस्कर नरेश यादव गिरफ्तार झारखंड के बोकारो में हाथियों का तांडव, एक ही परिवार के 3 लोगों की रौंदा मुजफ्फरपुर में सरकारी गाड़ी के दुरुपयोग का वीडियो वायरल, तिमुल अध्यक्ष की फैमिली पर सवाल, ग्रामीण SP ने दिए जांच के आदेश पटना में बिना निशान थायरॉइड सर्जरी की ऐतिहासिक सफलता, रुबन मेमोरियल हॉस्पिटल में नई मेडिकल उपलब्धि Bihar News: होली पर घर आना चाहते हैं तो आपके लिए है 285 स्पेशल ट्रेन, ECR ने दी जानकारी Bihar News: बिहार में अवैध खनन के खिलाफ सरकार सख्त, एक महीने में करीब पांच हजार जगहों पर छापेमारी; 673 वाहन जब्त Bihar News: बिहार में अवैध खनन के खिलाफ सरकार सख्त, एक महीने में करीब पांच हजार जगहों पर छापेमारी; 673 वाहन जब्त बिहटा के NSMCH में Annual College Fest “ADRENERGY 2.0” का भव्य शुभारंभ, 8 दिनों तक चलेगा कार्यक्रम मधुबनी: अंतर्राष्ट्रीय साइबर फ्रॉड गिरोह का पर्दाफाश, चार ठग गिरफ्तार Bihar News: होली-ईद पर यात्रियों को बड़ी राहत, बिहार के इस शहर से दिल्ली, गुरुग्राम और अंबाला के लिए विशेष बस सेवा शुरू

सपा सांसद आजम खान की बढ़ी मुश्किलें, मांगनी होगी माफी नहीं तो होगी कार्रवाई

सपा सांसद आजम खान की बढ़ी मुश्किलें, मांगनी होगी माफी नहीं तो होगी कार्रवाई

26-Jul-2019 06:10 PM

By 9

DESK: लोकसभा में आसन पर बैठी बीजेपी सांसद रमा देवी के खिलाफ आपत्तिजनक टिप्पणी मामले में सपा सांसद आजम खान की मुश्किलें बढ़ती नजर आ रही हैं. इस मसले पर लोकसभाध्यक्ष की कई दलों के नेताओं के साथ बैठक हुई. इस बैठक में आजम खान के खिलाफ कड़ा एक्शन लेने की मांग की गई. बैठक में शामिल सांसदो ने स्पीकर से कहा कि अगर आजम खान इस मामले में माफी नहीं मानते हैं तो उनके खिलाफ कड़ा एक्शन लिए जाएं. इस मामले पर स्पीकर की अगुआई में सभी दलों के फ्लोर लीडर्स की बैठक हुई, जिसमें सांसद दानिश अली, सुप्रिया सुले, अधीर रंजन चौधरी और दूसरी पार्टी के नेता शामिल हुए. इसके अलावा टीडीपी के सांसद जयदीप गल्ला और डीएमके सांसद कनिमोझी भी इस बैठक में शामिल हुए. कई महिला सांसदों ने लिखित में शिकायत करते हुए आजम खान को सस्पेंड करने की मांग की है. जानकारी के मुताबिक स्पीकर ओम बिड़ला आजम खान से महिला सदस्यों का गुस्सा शांत करने के लिए माफी मांगने के लिए कह सकते हैं. अगर आजम खान ऐसा नहीं करते तो स्पीकर उनके खिलाफ एक्शन ले सकते हैं.