ब्रेकिंग न्यूज़

मधुबनी की शांभवी प्रिया ने बिहार में लहराया परचम, मैट्रिक में 7वां रैंक हासिल बिजली मिस्त्री की बेटी बनीं जिला टॉपर, 478 अंक लाकर राखी ने रचा सफलता का नया इतिहास दवा व्यवसायी को बदमाशों ने बनाया निशाना, बाइक की डिक्की तोड़कर 65 हजार रुपये ले भागे एकतरफा प्यार में युवक की हत्या, लड़की के भाई और दोस्त को पुलिस ने दबोचा राबड़ी आवास में लौंडा डांस का आयोजन, लालू -तेजस्वी समेत कई कार्यकर्ता रहे मौजूद बिहार को जल्द मिलेंगे 25 नए IAS अधिकारी, इस दिन करेंगे ज्वाइन; प्रशासनिक कामकाज को मिलेगी रफ्तार बिहार को जल्द मिलेंगे 25 नए IAS अधिकारी, इस दिन करेंगे ज्वाइन; प्रशासनिक कामकाज को मिलेगी रफ्तार गोपालगंज पुलिस ने पशु तस्कर गिरोह का किया भंडाफोड़, सात गिरफ्तार Bihar Board Matric Result 2026: आंगनबाड़ी सेविका और किसान का बेटा बना स्टेट टॉपर, मैट्रिक परीक्षा में 8वां रैंक किया हासिल पनोरमा स्टार 2026 : बॉलीवुड एक्टर चंकी पांडेय ने बांधा समा, कलाकारों के साथ झूमा छातापुर

Home / news / Bihar News: NH पर भीषण जाम में घंटों फंसे रहे सांसद सुधाकर सिंह,...

Bihar News: NH पर भीषण जाम में घंटों फंसे रहे सांसद सुधाकर सिंह, रॉन्ग साइड में जा घुसा आरजेडी नेता का काफिला

15-Dec-2024 06:21 PM

By Ranjan Kumar

KAIMUR: कैमूर के मोहनिया टोल प्लाजा के पास हर दिन लगने वाले जाम से आम तो आम खास भी काफी परेशान हैं। हर दिन जाम में फंसकर सैकड़ों लोग सरकार को कोसते नजर आ रहे हैं। रविवार को आम लोगों के साथ आरजेडी सांसद सुधाकर सिंह(rjd mp sudhakar singh) का काफिला भी भीषण जाम में फंस गया था। घंटों जाम में फंसने के बाद जब कोई रास्ता नहीं दिखा तो सांसद का काफिला रॉंग साइड में जा घुसा।


दरअसल, इस इलाके में हर दिन लोगों को भीषण जाम की समस्या का सामना करना पड़ रहा है। इस जाम में आम आदमी और एंबुलेंस तो फंसते ही हैं लेकिन बक्सर सांसद सुधाकर सिंह को भी रॉन्ग साइड से डायवर्सन पर चलना पड़ा। कैमूर जिला से वाराणसी का इलाका सटा होने के कारण सबसे ज्यादा मरीज को लेकर एंबुलेंस की गाड़ियां इस रास्ते से गुजरती है लेकिन जाम से हालत बदतर होते जा रहे हैं।


जाम में फंसे बक्सर सांसद सुधाकर सिंह ने सरकार पर आरोप लगाया है 13 साल में भी सड़क चौड़ी करण का कार्य अभी तक पूरा नहीं किया गया, जिसका खामियाजा सबको भुगतना पड़ रहा है। सुधाकर सिंह ने कहा बिहार सरकार के भ्रष्ट अधिकारियों की पहचान है जाम। जो रोड पर पैसे वसूली के चक्कर में जाम लगवाते हैं और ट्रकों से पैसे वसूली करते हैं। यह प्रतिदिन का काम है जिससे मौत भी होती है। डबल इंजन की सरकार दिल्ली में बैठी हुई है, 2011 में जो सड़क चौड़ीकरण का कार्य शुरू हुआ 2024 के अंत तक पूरा नहीं हुआ, परेशान सभी लोग हैं ।


वहीं टूरिस्ट बस चालक राजाराम कुमार ने बताया म्यांमार के टूरिस्ट को लेकर जा रहे हैं, एक घंटे से भीषण जाम में फंसे हैं। महज एक किलोमीटर की दूरी ही अब तक तय कर पाए हैं काफी परेशानी हो रही है। वहीं एक एंबुलेंस चालक ने बताया कि मुजफ्फरपुर से मरीज को लेकर बनारस जाना है लेकिन मोहनिया टोल प्लाजा के पास बहुत भीषण जाम में घंटों से फंसे हुए हैं। ऐसे में मरीज की जान अब भगवान ही बचा सकते हैं।