ब्रेकिंग न्यूज़

सोन नहर के किनारे लगेगा 10 मेगावाट सोलर प्लांट, बिहार में ग्रीन एनर्जी को मिलेगा बढ़ावा सोन नहर के किनारे लगेगा 10 मेगावाट सोलर प्लांट, बिहार में ग्रीन एनर्जी को मिलेगा बढ़ावा BIHAR NEWS : बांध का रास्ता बना डर का रास्ता! युवक से मारपीट कर 20 हजार की लूट, इलाके में दहशत फैल गई BIHAR NEWS : बिहार की राजनीति में बड़ा खेल : कांग्रेस विधायक सुरेंद्र कुशवाहा पहुंचे मंत्री अशोक चौधरी के घर; क्या होने वाला है बड़ा उलटफेर? बिहार की 26 NH परियोजनाओं का जल्द शुरू होगा काम, भूमि अधिग्रहण की प्रक्रिया हुई तेज बिहार की 26 NH परियोजनाओं का जल्द शुरू होगा काम, भूमि अधिग्रहण की प्रक्रिया हुई तेज Bihar Board 10th Result 2026 : कुछ देर में जारी होंगे मैट्रिक परीक्षा के नतीजे, यहां जानें पूरी जानकारी और फेल होने पर क्या है विकल्प घर के बाहर खेल रही चार साल की मासूम को मारी गोली, सिर के आर-पार हुई बुलेट; हालत नाजुक Bihar police : अब नहीं लगेगा थाने का चक्कर! ऑनलाइन मिलेंगी 11 बड़ी सुविधाएं, यह स्मार्ट पोर्टल बना गेमचेंजर बिहार के तीन लापरवाह थानेदार पर गिरी गाज, एसपी ने ले लिया बड़ा एक्शन; पुलिस महकमे में मचा हड़कंप

Home / news / कोरोना वायरस को माउथ वॉश करता है खत्म! वैज्ञानिकों ने कर दिया है...

कोरोना वायरस को माउथ वॉश करता है खत्म! वैज्ञानिकों ने कर दिया है बड़ा दावा

16-May-2020 02:53 PM

DESK : कोरोना वायरस से निपटने के लिए देश और दुनिया में लगातार शोध किये जा रहे हैं. इसकी वैक्सीन का आविष्कार ज़ल्द से जल्द करने की कोशिश में विश्व के वैज्ञानिक लगे हुए है. बीते 5 महीने में इस वायरस ने जितना नुकसान विश्व को पहुंचाया है उतना शायद दोनों विश्व युद्ध में भी नहीं हुआ होगा. इस वायरस पर अध्यन करने में हर रोज़ कुछ नई बात सामने निकल कर आती है.   

इस बार मेडिकल साइंटिस्ट्स की एक अंतरराष्ट्रीय टीम की रिपोर्ट में दावा किया गया है कि माउथ वॉश में कोरोना वायरस को मारने की क्षमता होती है. रिपोर्ट में कहा गया है कि शरीर के सेल्स को संक्रमित करने से पहले ही माउथ वॉश वायरस को मारकर कोविड-19 से बचा सकता है. हालांकि, WHO ने इससे पहले माउथ वॉश को लेकर अपनी अलग राय दी थी.

WHO ने कुछ वक्त पहले कहा था कि फिलहाल ऐसा कोई सबूत मौजूद नहीं हैं कि माउथ वॉश आपको कोरोना वायरस के संक्रमण से बचा सकता है. लेकिन, ब्रिटेन के कार्डिफ यूनिवर्सिटी के रिसर्चर्स के अनुसार  माउथ वॉश में वायरस को मारने की क्षमता मौजूद है और उनका मानना है कि इसको लेकर क्लिनिकल ट्रायल करना बेहद जरूरी है.


कार्डिफ यूनिवर्सिटी के वायरोलॉजिस्ट्स के साथ-साथ नॉटिंघम, कोलोराडो, ओटावा, बर्सिलोना सहित अन्य यूनिवर्सिटी के एक्सपर्ट का भी समर्थन मिला था. हालांकि, रिसर्चर्स ने ये नहीं कहा है कि फिलहाल बाजार में मौजूद माउथ वॉश कोरोना से बचा सकता है. लेकिन उनको ऐसा विश्वास है कि  इसको लेकर आगे रिसर्च करना फायदेमंद साबित हो सकता है.

दरअसल, कोरोना वायरस 'Enveloped Viruses' के श्रेणी में आता है. इसका मतलब यह है कि ये एक फैटी लेयर(लिपिड्स) से ढका होता है. इस लेयर को कुछ खास प्रकार के केमिकल से नष्ट किया जा सकता है. रिसर्च स्टडी में पाया गया की माउथ वॉश कोरोना वायरस के बाहरी आवरण को खत्म कर सकता है. टेस्ट ट्यूब में किए गए प्रयोग में वैज्ञानिकों में पाया की माउथ वाश में ऐसे तत्व मौजूद होते हैं जो Enveloped Viruses के बाहरी आवरण को खत्म कर देते हैं.