घोसवरी में पुलिस की बड़ी कार्रवाई: पिस्टल और 40 जिंदा गोलियों के साथ कुख्यात अपराधी का भाई गिरफ्तार चनपटिया में चापाकल का पानी पीने से दर्जनों बच्चे बीमार, जीएमसीएच बेतिया में भर्ती रील बनाने के चक्कर में ट्रेन से गंगा नदी में गिरी युवती, नाविकों ने बचाई जान बिहार में 12 से 15 मार्च तक बूंदाबांदी का अलर्ट, उत्तर बिहार के कई जिलों में हल्की बारिश की संभावना Bihar Crime News: बिजली विभाग में नौकरी का झांसा देकर 30 लाख की ठगी, खुद को SDO बताता था जालसाज Bihar Crime News: बिजली विभाग में नौकरी का झांसा देकर 30 लाख की ठगी, खुद को SDO बताता था जालसाज 11 से 17 मार्च तक पटना में होगा महिला कबड्डी का महामुकाबला, सम्राट चौधरी करेंगे उद्घाटन बिहार प्रवर्तन अवर निरीक्षक भर्ती का फाइनल रिजल्ट जारी, इतने अभ्यर्थी हुए सफल बिहार प्रवर्तन अवर निरीक्षक भर्ती का फाइनल रिजल्ट जारी, इतने अभ्यर्थी हुए सफल सांसद राजेश वर्मा का 'हमारी बहना' अभियान, हर साल 51 बेटियों की कराएंगे शादी, कहा..भाई बनकर निभाऊंगा फर्ज
05-Sep-2020 05:48 PM
MOTIHARI : पूर्वी चम्पारण में पुलिस ने मिनी जन फैक्ट्री का उद्भेदन किया है. कभी नक्सलियों का गढ़ माने जाने वाले पकड़ीदयाल के सिरहा गांव से पुलिस ने निर्मित और अर्द्धनिर्मित हथियारों को बरामद किया है. साथ ही पुलिस ने हथियार बनाने के कई उपकरणों को भी बरामद किया है.
पकड़ीदयाल के पुलिस उपाधीक्षक के नेतृत्व में पुलिस ने छापामारी कर फैक्ट्री का उद्भेदन किया है. एसपी नवीन चन्द्र झा ने बताया कि सिरहा गांव के एक घर में फैक्ट्री का संचालन किया जा रहा था, जहां से पुलिस ने एक निर्मित राईफल, एक दोनाली बन्दुक और एक पिस्तौल को बरामद किया है. वहीं पुलिस ने कई अर्द्धनिर्मित हथियारों को जब्त किया है.
एसपी ने बताया कि मौके से एक मोटरसाईकिल और एक मोबाईल के साथ 3.15 बोर के चार कारतूस और 12 बोर के एक खोखा को बरामद किया गया है. मौके से पुलिस ने दो लोगों को हथियार बनाते रंगेहाथ गिरफ्तार किया है. उन्होंने बताया कि सिरहा गांव में हथियारों का निर्माण कर सप्लाई का काम होता था.