बाढ़ में ‘एक शाम शहीदों के नाम’ कार्यक्रम में खाली रह गई कुर्सियां, प्रचार-प्रसार को लेकर प्रशासन पर उठ रहे सवाल UCC पर डॉ प्रेम कुमार का बड़ा बयान, बोले- ‘एक देश, एक कानून’ पूरे भारत में लागू हो मंत्री अशोक चौधरी बने असिस्टेंट प्रोफेसर, पटना के एएन कॉलेज में ली पहली क्लास मुंगेर के स्कूल में बड़ी चोरी: ताले तोड़कर लाखों की संपत्ति को पहुंचाया नुकसान, निर्माण सामग्री भी किया गायब मुजफ्फरपुर में रामनवमी को लेकर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम: चप्पे-चप्पे पर रहेगी पुलिस की नजर, ड्रोन और CCTV से होगी निगरानी पटना लूट कांड का खुलासा: 20 लाख लूट मामले में एक आरोपी गिरफ्तार, अन्य की तलाश जारी हाजीपुर में निगरानी की बड़ी कार्रवाई, 50 हजार घूस लेते खनन विभाग के दो कर्मचारी रंगेहाथ गिरफ्तार पटना में रामनवमी पर हाई अलर्ट, महावीर मंदिर समेत प्रमुख स्थलों पर कड़ी सुरक्षा के प्रबंध BIHAR: गांव के दबंगों ने दलित युवक को बेरहमी से पीटा, पुलिस से लगाई न्याय की गुहार Bihar News: गंगा में नहाने गए चार दोस्त… अचानक गहराई में समाए, दो की दर्दनाक मौत से गांव में मचा कोहराम
07-Mar-2020 08:08 AM
PATNA : बिहार के मोस्टवांटेड माओवादी बच्चा प्रसाद को एटीएस ने धर दबोचा है। बच्चा प्रसाद की गिरफ्तारी वाराणसी से हुई है। बच्चा प्रसाद वाराणसी के लंका इलाके में छित्तूपुर के एक किराए के मकान में रह रहा था। गिरफ्तारी के बाद एटीएस ने उसे पुलिस के सुपुर्द कर दिया है।
बाबाजी बच्चा प्रसाद बिहार के सारण जिले के रहने वाला है. एक्मा थाने के तिल कार में उसका पैतृक घर है, उसके खिलाफ 2 आपराधिक मामले दर्ज हैं. बच्चा प्रसाद पर आरोप है कि उसने सरैया थाने के रेवा गांव में एक जमीन के अंदर विस्फोट की साजिश रची थी. बताया जा रहा है कि बिहार पुलिस को इस बात की भनक लगी थी कि बच्चा प्रसाद वाराणसी के किसी ठिकाने पर छिपा हुआ है इसके बाद बिहार पुलिस ने एटीएस से संपर्क किया और बाद में उसकी गिरफ्तारी की गई
बच्चा प्रसाद तकरीबन एक दशक पहले बिहार में नया माओवादी संगठन खड़ा कर रहा था. बच्चा प्रसाद यूपी में सीपीआईएम के स्टेट और लाइनिंग कमेटी का प्रभारी रह चुका है. 2010 में आंध्र पुलिस ने उसे अन्य साथियों के साथ कानपुर से गिरफ्तार किया था. 2016 में वह जमानत पर छूटा और 2018 में बिहार में हुई एक माओवादी घटना के बाद उसे फिर से गिरफ्तार किया गया था.