ब्रेकिंग न्यूज़

पटना में बड़े ड्रग्स रैकेट का खुलासा: 25 करोड़ की स्मैक के साथ दो स्मगलर अरेस्ट, सूखे नशे के कारोबार में पुलिस के दो जवान भी शामिल पटना में बड़े ड्रग्स रैकेट का खुलासा: 25 करोड़ की स्मैक के साथ दो स्मगलर अरेस्ट, सूखे नशे के कारोबार में पुलिस के दो जवान भी शामिल प्रेम प्रसंग में युवक की हत्या, गंडक नदी से बरामद हुआ शव; पुलिस ने किया कांड का खुलासा पर्यटकों की पहली पसंद बने बिहार के ये वाटरफॉल्स, पहाड़ और झरनों का संगम बने आकर्षण का केंद्र पर्यटकों की पहली पसंद बने बिहार के ये वाटरफॉल्स, पहाड़ और झरनों का संगम बने आकर्षण का केंद्र अगलगी में अपना सब कुछ गंवा चुके लोगों के बीच पहुंचे मुकेश सहनी, राहत सामग्री का किया वितरण अगलगी में अपना सब कुछ गंवा चुके लोगों के बीच पहुंचे मुकेश सहनी, राहत सामग्री का किया वितरण ‘पास बुलाएगा, 500 का नोट दिखाएगा, मगर लेना नहीं’–पटना जंक्शन पर सक्रिय ठग गिरोह का भंडाफोड़ Bihar News: CM नीतीश की समृद्धि यात्रा में छोटे-मोटे काम पर भी करोड़ो रू हुए खर्च, सरकारी खजाने से रिलीज की गई राशि बिहार में डोर-टू-डोर कचरा कलेक्शन में बड़ा बदलाव: चार रंग के डस्टबिन होंगे अनिवार्य, इस दिन से लागू होंगे नए नियम; गाइडलाइन जारी

Home / news / मोहन भागवत आज आएंगे बिहार, पटना में सरसंघचालक के चार दिनों का कार्यक्रम...

मोहन भागवत आज आएंगे बिहार, पटना में सरसंघचालक के चार दिनों का कार्यक्रम जानिए..

29-Feb-2024 09:32 AM

By First Bihar

PATNA : राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के सरसंघचालक डॉ.मोहन भागवत गुरुवार को बिहार आ रहे हैं।  मोहन भागवत अपने प्रवास के क्रम में 4 दिन पटना में रहेंगे। पटना में डॉ.भागवत 29 फरवरी से 3 मार्च तक रहेंगे। उनका यह प्रवास संघ स्थापना के शताब्दी वर्ष की योजनाओं की समीक्षा के लिए हो रही है। 3 मार्च की सुबह सरसंघचालक पटना महानगर के स्वयंसेवकों को संबोधित करेंगे। 


दरअसल, राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की स्थापना नागपुर में 1925 में विजयादशमी के दिन की गई थी। ऐसे में आगामी वर्ष संघ स्थापना का शताब्दी वर्ष है और संघ का लक्ष्य है कि शताब्दी वर्ष के अंत तक संघ की शाखा प्रत्येक खंड में प्रारंभ हो सके। इसी कारण मोहन भागवत  का पटना प्रवास हो रहा है। वैसे यह साल आरएसएस का निर्वाचन वर्ष है। हर तीन साल पर संघ के पदाधिकारियों का निर्वाचन होता है जो स्वयंसेवक करते हैं। ऐसे में वो यहां आकर स्वयंसेवको के विचारों की भी समीक्षा करेंगे। 


सरसंघचालक डॉ.मोहन भागवत आरएसएस के नवनिर्वाचित पदाधिकारियों के साथ चर्चा करेंगे और  आगामी तीन सालों के लक्ष्य पर उनके साथ विचार-विमर्श करेंगे। इसके साथ ही पिछले तीन सालों के कामों की समीक्षा भी की जाएगी और 3 मार्च को पटना महानगर के स्वयंसेवकों को मोहन भागवत संबोधित भी करेंगे। 


आपको बताते चलें कि, आरएसएस चीफ मोहन भागवत पिछले साल दिसंबर महीने में भी बिहार दौरे पर आए थे। तीन दिवसीय दौरे पर बिहार आए मोहन भागवत पटना होकर भागलपुर पहुंचे थे।  जहां महर्षि मेंही आश्रम में साधु-संतों से उन्होंने मुलाकात की थी।  यहां महर्षि मेंही एक विचार फिल्म का लुकआउट भी उन्होंने जारी किया था। संध प्रमुख के आगमन को लेकर सुरक्षा व्यवस्था के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। वहीं इससे पहले पिछले साल ही फरवरी महीने में भी मोहन भागवत बिहार के भागलपुर आए थे।