हॉस्पिटल बंद करो..डॉक्टर यहां नहीं रहता है, युवक की मौत से गुस्साए परिजनों ने किया हंगामा छपरा में हथियार तस्करी गिरोह का पर्दाफाश, STF ने 5 तस्करों को दबोचा उच्च न्यायालय का आदेश भी नहीं मान रहा पटना आईआईटी, सैकड़ों स्कूली बच्चों का भविष्य दांव पर लगा: देव ज्योति कौन होगा बिहार का नया सीएम? मीडिया के इस सवाल पर बोले आनंद मोहन, कहा..BJP में पर्ची से तय होता है नाम बेगूसराय में विजिलेंस की बड़ी कार्रवाई: 12 हजार घूस लेते आपूर्ति पदाधिकारी और डीलर गिरफ्तार घूसखोर ESI की गिरफ्तारी का विरोध: परिवहन विभाग के कर्मचारियों ने किया काम-काज ठप चिराग के सामने नरम पड़े पारस, करने लगे पार्टी और परिवार को एक करने की मांग, कहा..भतीजा CM बनें तो खुशी होगी नीतीश के गृह क्षेत्र नालंदा का मामला पप्पू यादव ने लोकसभा में उठाया, कहा..दोषियों को मिले फांसी की सजा बिहार में भीषण सड़क हादसा: बाप-बेटा समेत तीन लोगों की दर्दनाक मौत, दो बाइक की हुई सीधी भिड़ंत बिहार में भीषण सड़क हादसा: बाप-बेटा समेत तीन लोगों की दर्दनाक मौत, दो बाइक की हुई सीधी भिड़ंत
11-Jan-2020 04:20 PM
PATNA : सीएए-एनआरसी के खिलाफ जन अधिकार पार्टी सुप्रीमो पप्पू यादव लगातार कैंपेनिंग कर रहे हैं। बिहार हो या झारखंड हर जगह पहुंच कर पप्पू यादव इसके खिलाफ सभाएं कर रहे हैं। झारखंड के चाईबासा से लौटने के बाद शनिवार को पप्पू यादव पटना के संपतचक प्रखंड मुख्यालय में पार्टी की तरफ से आयोजित धरना-प्रदर्शन में शामिल होते हुए केन्द्र सरकार पर हमला बोला। उन्होनें नीतीश सरकार को भी लपेटे में लिया।
पप्पू यादव ने केन्द्र की नरेन्द्र मोदी सरकार पर हमला बोलते हुए पीएम से सवाल पूछा कि मोदी जी आपने देश में नफरत फैलाने के सिवा कोई काम किया भी है क्या? अगर हो तो जरूर बता दीजिएगा। उन्होनें कहा कि आज मोदी राज में गरीब राज्यों की संख्या 22 से बढ़कर 25 हो गयी लेकिन मोदी जी बस हिंदु-मुसलमान, श्मशान-कब्रिस्तान, बैकवार्ड-फारवर्ड, गाय और गंगा जैसे मुद्दों में उलझे रह गए।
वहीं नीतीश के शराबबंदी की आलोचना करते हुए कहा कि इसके बाद महिलाओं पर हिंसा ज्यादा बढ़ गया। शराब बंद होने का बाद बिहार का पैसा झारखंड,पंजाब और हरियाणा जैसे राज्यों में चला गया। वहीं हत्या की वारदातों में बेतहाशा बढ़ोतरी हो गयी है। पप्पू यादव के कहा कि हत्या के पीड़ित परिवार से मुलाकात करते-करते मैं थक गया हूं।दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल से नीतीश की तुलना करते हुए कहा कि दिल्ली में पांच सालों में वहीं डॉक्टर, वहीं शिक्षक और उसी इंजीनियर ने वहां की तस्वीर बदल दी जबकि बिहार में आप 15 सालों के शासन में कुछ नहीं बदल सकें।