हॉस्पिटल बंद करो..डॉक्टर यहां नहीं रहता है, युवक की मौत से गुस्साए परिजनों ने किया हंगामा छपरा में हथियार तस्करी गिरोह का पर्दाफाश, STF ने 5 तस्करों को दबोचा उच्च न्यायालय का आदेश भी नहीं मान रहा पटना आईआईटी, सैकड़ों स्कूली बच्चों का भविष्य दांव पर लगा: देव ज्योति कौन होगा बिहार का नया सीएम? मीडिया के इस सवाल पर बोले आनंद मोहन, कहा..BJP में पर्ची से तय होता है नाम बेगूसराय में विजिलेंस की बड़ी कार्रवाई: 12 हजार घूस लेते आपूर्ति पदाधिकारी और डीलर गिरफ्तार घूसखोर ESI की गिरफ्तारी का विरोध: परिवहन विभाग के कर्मचारियों ने किया काम-काज ठप चिराग के सामने नरम पड़े पारस, करने लगे पार्टी और परिवार को एक करने की मांग, कहा..भतीजा CM बनें तो खुशी होगी नीतीश के गृह क्षेत्र नालंदा का मामला पप्पू यादव ने लोकसभा में उठाया, कहा..दोषियों को मिले फांसी की सजा बिहार में भीषण सड़क हादसा: बाप-बेटा समेत तीन लोगों की दर्दनाक मौत, दो बाइक की हुई सीधी भिड़ंत बिहार में भीषण सड़क हादसा: बाप-बेटा समेत तीन लोगों की दर्दनाक मौत, दो बाइक की हुई सीधी भिड़ंत
20-Jul-2021 10:51 AM
SIWAN : बिहार के सीवान जिले में मोबाइल फटने से एक महिला की मौत हो गई. परिजनों ने बताया कि जिस वक्त यह हादसा हुआ मृतका घर में अकेली थी. स्थानीय लोगों की मदद से उसे हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया. इस घटना के बाद से घर में कोहराम मचा हुआ है. घर वालों का रो-रोकर बुरा हाल है.
मामला सीवान के जामो थाना क्षेत्र के मुसेहरी गांव का है. मिली जानकारी के अनुसार, मृतका अपने घर में अकेली सो रही थी. उसने मोबाइल को चार्ज होने के लिए लगाया था. कुछ देर में अचानक मोबाइल में आग लगी गई और मोबाइल फट गया. आग में झुलसने से महिला गंभीर रूप से झुलस गई. तुरंत उसे इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया लेकिन डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया.
मामले की जानकारी पुलिस को दी गई जिसके बाद पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंचकर मृतका के शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया है. इस घटना के बाद से लोगों में दहशत का माहौल है.