मधुबनी की शांभवी प्रिया ने बिहार में लहराया परचम, मैट्रिक में 7वां रैंक हासिल बिजली मिस्त्री की बेटी बनीं जिला टॉपर, 478 अंक लाकर राखी ने रचा सफलता का नया इतिहास दवा व्यवसायी को बदमाशों ने बनाया निशाना, बाइक की डिक्की तोड़कर 65 हजार रुपये ले भागे एकतरफा प्यार में युवक की हत्या, लड़की के भाई और दोस्त को पुलिस ने दबोचा राबड़ी आवास में लौंडा डांस का आयोजन, लालू -तेजस्वी समेत कई कार्यकर्ता रहे मौजूद बिहार को जल्द मिलेंगे 25 नए IAS अधिकारी, इस दिन करेंगे ज्वाइन; प्रशासनिक कामकाज को मिलेगी रफ्तार बिहार को जल्द मिलेंगे 25 नए IAS अधिकारी, इस दिन करेंगे ज्वाइन; प्रशासनिक कामकाज को मिलेगी रफ्तार गोपालगंज पुलिस ने पशु तस्कर गिरोह का किया भंडाफोड़, सात गिरफ्तार Bihar Board Matric Result 2026: आंगनबाड़ी सेविका और किसान का बेटा बना स्टेट टॉपर, मैट्रिक परीक्षा में 8वां रैंक किया हासिल पनोरमा स्टार 2026 : बॉलीवुड एक्टर चंकी पांडेय ने बांधा समा, कलाकारों के साथ झूमा छातापुर
19-Nov-2024 10:44 AM
By First Bihar
DESK: एक आपराधिक मामले में जिला प्रशासन द्वारा विधायक के घर की कुर्की की गई है। एमएलए के तीन मंजिला मकान में सोमवार की देर शाम तक एक्सन चलता रहा। पुलिस ने इस दौरान विधायक के घर के एक-एक सामान को तीन गाड़ियों में भरकर अपने साथ ले गई। खाना बनाने के लिए बर्तन तक नहीं छोड़े।
दरअसल, जिला प्रशासन के आदेश पर भदोही मे सपा विधायक जाहिद जमाल बेग के आवास की कुर्की जब्ती की गई है। पुलिस घर में रखे एक-एक समान अपने साथ ले गई और सोशल मीडिया पर इसका वीडियो भी शेयर किया है। बताया जा रहा है कि बीते 8 सितंबर को सपा विधायक के तीन मंजिला मकान में एक नाबालिग नौकरानी के खुदकुशी कर ली थी।
इस घटना के बाद पुलिस ने विधायक के घर से एक और नाबालिग लड़की को मुक्त कराया था। इस मामले में विभिन्न धाराओं के तहत विधायक, विधायक की पत्नी और उनके बेटे के खिलाफ केस दर्ज किया था। पुलिस ने विधायक के बेटे को 18 सितंबर को ही अरेस्ट कर लिया था जबकि विधायक ने इसके अलगे ही दिन कोर्ट में सरेंडर कर दिया था हालांकि विधायक की पत्नी सीमा बेग फरार हो गई थी।
कोर्ट के आदेश के बावजूद भी जब विधायक की पत्नी अदालत में हाजिर नहीं हुई तो एमपी-एमएलए कोर्ट ने कुर्की का आदेश जारी कर दिया। कोर्ट के आदेश पर जिला प्रशासन और पुलिस की टीम ने कुर्की की कार्रवाई की है। बता दें कि सपा विधायक और उनका बेटा फिलहाल जेल में बंद है लेकिन विधायक की पत्नी अब भी पुलिस की गिरफ्त से बाहर है।