Bihar Teacher News: बिहार में शिक्षकों के ट्रांसफर को लेकर बनेगी नई पॉलिसी, शिक्षा विभाग ने कमेटी गठित की Bihar Teacher News: बिहार में शिक्षकों के ट्रांसफर को लेकर बनेगी नई पॉलिसी, शिक्षा विभाग ने कमेटी गठित की बिहार में दिनदहाड़े लूट की वारदात से हड़कंप, CSP संचालक को गोली मारकर 5 लाख लेकर फरार हुए बदमाश बिहार में दिनदहाड़े लूट की वारदात से हड़कंप, CSP संचालक को गोली मारकर 5 लाख लेकर फरार हुए बदमाश ‘सरकार जनता के प्रति कर्तव्य पालन में विफल’, प्रीमियम पेट्रोल के दाम बढ़ने पर भड़के पूर्व मंत्री मुकेश सहनी ‘सरकार जनता के प्रति कर्तव्य पालन में विफल’, प्रीमियम पेट्रोल के दाम बढ़ने पर भड़के पूर्व मंत्री मुकेश सहनी बिहार में रामनवमी मेला और अन्य धार्मिक आयोजनों के लिए 1.63 करोड़ जारी, विजय सिन्हा बोले- आस्था और परंपरा में नहीं होगी कोई कमी बिहार में रामनवमी मेला और अन्य धार्मिक आयोजनों के लिए 1.63 करोड़ जारी, विजय सिन्हा बोले- आस्था और परंपरा में नहीं होगी कोई कमी झोलाछाप डॉक्टर की लापरवाही से विवाहिता की मौत, पेट दबाकर जबरन करा रहा था डिलीवरी, आरोपी फरार Bihar Weather News: बिहार में बदला मौसम का मिजाज, बगहा, मुजफ्फरपुर और वैशाली समेत कई जिलों में बारिश, आसमान से गिरे ओले
03-Aug-2020 02:39 PM
RANCHI : कोरोना का संक्रमण इन दिनों काफी तेजी से बढ़ रहा है. कई राजनेता लगातार इसकी चपेट में आ रहे हैं. कोरोना से जुड़ी हुई इस वक़्त एक ताजा अपडेट ये आई है कि एक और विधायक कोरोना संक्रमित पाए गए हैं, जिन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है.
झारखंड विधानसभा के सदस्य डॉ. लंबोदर महतो कोरोना वायरस से संक्रमित हो गए हैं. उन्होंने खुद ट्वीट करके यह जानकारी दी. लंबोदर महतो ने अपील की है कि जो लोग उनके संपर्क में आये हैं, वे सभी अपनी कोरोना जांच करवायें. कोरोना पॉजिटिव पाए गए विधायक डॉ. लंबोदर महतो ने ट्वीट करते हुए लिखा कि "जोहार, मेरे प्रिय झारखण्डवासियों, मेरी कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई है. हाल के दिनों में जो लोग भी मुझसे संपर्क में आए हैं, उन सभी से विनम्र निवेदन करता हूँ कि आप सभी अपना कोविड-19 टेस्ट करा लें. मुझे पूर्ण विश्वास है कि मैं आप सभी के आशीर्वाद से जल्द ही स्वस्थ होकर लौटूंगा."
कोरोना पॉजिटिव पाए गए विधायक डॉ. लंबोदर महतो को फिलहाल इलाज के लिए रांची के मेदांता अस्पताल में भर्ती कराया गया है. आपको बता दें कि डॉ. लंबोदर महतो झारखंड में बोकारो जिले के गोमिया विधानसभा सीट से एमएलए हैं. महतो के पॉजिटिव होने के बाद उनके संपर्क में आने वाले लोगों को ट्रेस किया जा रहा है. विधायक की रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आने के बाद के बाद उनके समर्थक और परिवार के लोग काफी चिंतित हैं.
जोहार,
— Dr. Lambodar Mahto (@LMahtoGomia) August 2, 2020
मेरे प्रिय झारखण्डवासियों, मेरी कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई है. हाल के दिनों में जो लोग भी मुझसे संपर्क में आए हैं, उन सभी से विनम्र निवेदन करता हूँ कि आप सभी अपना कोविड-19 टेस्ट करा लें. मुझे पूर्ण विश्वास है कि मैं आप सभी के आशीर्वाद से जल्द ही स्वस्थ होकर लौटूंगा.
झारखंड में पिछले 24 घंटे में कोरोना के 822 नये संक्रमित मरीज मिले हैं. इसके साथ ही राज्य में कोरोना पॉजिटिव मरीजों का आंकड़ा बढ़कर 12188 पहुंच गया है. जबकि 5 मरीजों की मौत भी हो गयी है. इसके साथ ही कोरोना से मरनेवालों का आंकड़ा 115 हो गया है. हालांकि राहत की खबर ये है कि राज्य में कुल 4513 संक्रमित स्वस्थ हो चुके हैं. लेकिन अभी भी सूबे में 7560 एक्टिव मामले हैं.