मधुबनी पुलिस की बड़ी कार्रवाई: TOP-10 अपराधी और गांजा तस्कर नरेश यादव गिरफ्तार झारखंड के बोकारो में हाथियों का तांडव, एक ही परिवार के 3 लोगों की रौंदा मुजफ्फरपुर में सरकारी गाड़ी के दुरुपयोग का वीडियो वायरल, तिमुल अध्यक्ष की फैमिली पर सवाल, ग्रामीण SP ने दिए जांच के आदेश पटना में बिना निशान थायरॉइड सर्जरी की ऐतिहासिक सफलता, रुबन मेमोरियल हॉस्पिटल में नई मेडिकल उपलब्धि Bihar News: होली पर घर आना चाहते हैं तो आपके लिए है 285 स्पेशल ट्रेन, ECR ने दी जानकारी Bihar News: बिहार में अवैध खनन के खिलाफ सरकार सख्त, एक महीने में करीब पांच हजार जगहों पर छापेमारी; 673 वाहन जब्त Bihar News: बिहार में अवैध खनन के खिलाफ सरकार सख्त, एक महीने में करीब पांच हजार जगहों पर छापेमारी; 673 वाहन जब्त बिहटा के NSMCH में Annual College Fest “ADRENERGY 2.0” का भव्य शुभारंभ, 8 दिनों तक चलेगा कार्यक्रम मधुबनी: अंतर्राष्ट्रीय साइबर फ्रॉड गिरोह का पर्दाफाश, चार ठग गिरफ्तार Bihar News: होली-ईद पर यात्रियों को बड़ी राहत, बिहार के इस शहर से दिल्ली, गुरुग्राम और अंबाला के लिए विशेष बस सेवा शुरू
08-Jan-2024 07:40 PM
By First Bihar
VAISHALI: लोकसभा चुनाव को लेकर सियासी गतिविधियां तेज हो गई हैं। चिराग पासवान की पार्टी लोजपा (रामविलास) ने भी मिशन 2024 की तैयारी शुरू कर दी है और अधिक से अधिक लोगों को पार्टी से जोड़ने की मुहिम में जुट गई है। सोमवार को वैशाली में पार्टी की तरफ से कई सभाओं का आयोजन किया गया।
सोमवार को वैशाली लोकसभा के मीनापुर विधानसभा के मदारीपुर कर्ण पंचायत और नरमा पंचायत में लोक जनशक्ति पार्टी(रामविलास) के प्रदेश प्रचार प्रसार प्रमुख एवं जिला प्रभारी संजय कुमार सिंह ने सभा का आयोजन किया। जिसमें उन्होंने लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) के बिहार फर्स्ट एंड बिहारी फर्स्ट को विस्तार रूप से बताया। इस दौरान उन्होंने मीनापुर विधानसभा के लोगों से लोकजनशक्ति पार्टी (रामविलास) से उनके विचारधारा से जुड़ने की अपील की और संगठन को मजबूत करने को कहा।
इस दौरान उन्होंने प्रखंड पंचायत अध्यक्ष एवं गणमान्य लोगों को सम्मानित किया। कार्यक्रम के दौरान प्रखंड अध्यक्ष मुकेश कुमार राणा और युवा प्रखंड अध्यक्ष आफताब आलम मोजूद रहे। इस कार्यक्रम में पंचायत अध्यक्ष अरुण कुमार पासवान, अनिल कुमार झा, पंचायत उपाध्यक्ष उमेश पासवान, राजा पासवान, रामचंद्र साहनी, देवेंद्र पासवान, महेंद्र साहनी, रामसकल पासवान, महादेव महतो, शंकर पासवान और लोग मौजूद रहे।