हॉस्पिटल बंद करो..डॉक्टर यहां नहीं रहता है, युवक की मौत से गुस्साए परिजनों ने किया हंगामा छपरा में हथियार तस्करी गिरोह का पर्दाफाश, STF ने 5 तस्करों को दबोचा उच्च न्यायालय का आदेश भी नहीं मान रहा पटना आईआईटी, सैकड़ों स्कूली बच्चों का भविष्य दांव पर लगा: देव ज्योति कौन होगा बिहार का नया सीएम? मीडिया के इस सवाल पर बोले आनंद मोहन, कहा..BJP में पर्ची से तय होता है नाम बेगूसराय में विजिलेंस की बड़ी कार्रवाई: 12 हजार घूस लेते आपूर्ति पदाधिकारी और डीलर गिरफ्तार घूसखोर ESI की गिरफ्तारी का विरोध: परिवहन विभाग के कर्मचारियों ने किया काम-काज ठप चिराग के सामने नरम पड़े पारस, करने लगे पार्टी और परिवार को एक करने की मांग, कहा..भतीजा CM बनें तो खुशी होगी नीतीश के गृह क्षेत्र नालंदा का मामला पप्पू यादव ने लोकसभा में उठाया, कहा..दोषियों को मिले फांसी की सजा बिहार में भीषण सड़क हादसा: बाप-बेटा समेत तीन लोगों की दर्दनाक मौत, दो बाइक की हुई सीधी भिड़ंत बिहार में भीषण सड़क हादसा: बाप-बेटा समेत तीन लोगों की दर्दनाक मौत, दो बाइक की हुई सीधी भिड़ंत
10-Nov-2019 07:42 AM
PATNA : सेना के जवानों को अपनी खुबसूरती की जाल में फंसा कर उनसे जासूसी कराने वाली खूबसूरत हसीना को मिलिट्री इंटेलिजेंस ने बेनकाब कर दिया है.
मिलिट्री इंटेलिजेंस को अभी उसका नाम पता नहीं चला है पर उसके पाकिस्तानी नागरिक होने और पाक खुफिया एजेंसी के लिए काम करने की पुख्ता जानकारी मिली है. इसके साथ ही मिलिट्री इंटेलिजेंस को यह पता चला है कि वह पाकिस्तान के कराची की रहने वाली है और कई बार भारतीय सीमा में आ चुकी है.
मिलिट्री इंटेलिजेंस को जांच के दौरान यह पता चला कि उसने 15 फेसबुक आईडी बना रखे हैं, जिससे वह पहले तो भारतीय सेना के जवानों को फंसाती है और फिर सेना से संबंधित खुफिया जानकारियां हासिल करती है. वह कई सालों से पाकिस्तानी खुफिया एजेंसी के लिए काम कर रही है. खूबसूरती के जाल में फंस कर सेना की सुरक्षा से संबंधित जानकारियां देने वाले 6 से ज्यादा जवानों को अलग-अलग एजेंसियां हाल में पकड़ चुकी है. मिलिट्री इंटेलिजेंस को यह पता चला है कि महिला आईएसआई के भी संपर्क में थी.
ऐसे बनाती थी जवानों को अपना शिकार
महिला अपने अलग-अलग फेसबुक आईडी से वर्दी में फोटो डालने और प्रोफाइल में सेना में होने की जानकारी देने वाले जवानों को फ्रेंड बनाती थी और फिर उनका नंबर लेकर बात शुरू करती थी. कॉल भारतीय नंबर वाले वाट्सएप और इंटरनेट से किए जाते थे. फिर जवानों को खूबसूरती के झांसे में लेने के बाद जासूसी कराई जाती थी.
यह मामला सामने आते ही सेना ने जवानों और अधिकारियों को किसी भी सोशल साइट पर सेना की वर्दी वाली फोटो डालने की सख्त मनाही की है.