रामनवमी से पहले घर में लाएं ये 5 शुभ चीजें, दूर होंगे वास्तु दोष; आएगी सुख-समृद्धि रामनवमी से पहले घर में लाएं ये 5 शुभ चीजें, दूर होंगे वास्तु दोष; आएगी सुख-समृद्धि ‘पटना के गर्ल्स हॉस्टल में रहने वाली लड़कियों को देंगे मुफ्त LPG सिलेंडर’, पप्पू यादव का बड़ा एलान बिहार दिवस पर सूबे को संवारने वाले मुख्यमंत्री को बधाई, JDU महासचिव 'सेतु' ने CM नीतीश से की मुलाकात...दी शुभकामनाएं बिहार में कॉलेज के गेस्ट फैकल्टी की संदिग्ध मौत, लॉज के कमरे में मिली लाश, जांच में जुटी पुलिस पटना के मुसल्लहपुर कृषि बाजार का होगा मॉडर्नाइजेशन, इतने करोड़ में तैयार होगा आधुनिक परिसर पटना के मुसल्लहपुर कृषि बाजार का होगा मॉडर्नाइजेशन, इतने करोड़ में तैयार होगा आधुनिक परिसर भूमि विवाद ने लिया खूनी रूप: 10 इंच जमीन के लिए बुजुर्ग की पीट-पीटकर हत्या, विरोध में सड़क जाम बिहार में भ्रष्टाचार के खिलाफ निगरानी सख्त: 200 भ्रष्ट अफसरों और कर्मियों की डिजिटल फाइल तैयार; SP के नेतृत्व में विशेष टीम गठित बिहार में भ्रष्टाचार के खिलाफ निगरानी सख्त: 200 भ्रष्ट अफसरों और कर्मियों की डिजिटल फाइल तैयार; SP के नेतृत्व में विशेष टीम गठित
21-Feb-2020 07:53 AM
PATNA : पटना हाईकोर्ट के आदेश के बाद अब शिक्षा विभाग 28 हजार मिडिल स्कूलों में शारीरिक शिक्षा एवं स्वास्थ्य इंस्ट्रक्टरों की बहाली करेगा. जिसके लिए भर्ती की प्रक्रिया जल्द ही शुरू करने का निर्णय शिक्षा विभाग ने लिया है.
प्राथमिक शिक्षा निदेशक डॉ. रंजीत कुमार सिंह ने सभी जिला शिक्षा पदाधिकारियों को आगे की कार्रवाई करने को लेकर आदेश जारी कर दिया है. जहां भी 100 से अधिक स्टूडेंट हैं, वहां एक इंस्ट्रक्टर बहाल किए जाएंगे. जिस स्कूल में पहले से शारीरिक शिक्षक कार्यरत हैं, वहां इंस्ट्रक्टर बहाल नहीं किए जाएंगे.
इसके साथ ही शिक्षा विभाग ने यह साफ कर दिया है कि इंस्ट्रक्टर के पद अंशकालिन होंगे. इंस्ट्रक्टर को समय-समय पर निर्धारित मानदेय दिया जाएगा. इंस्ट्रक्टर के पोस्ट पर वैसे लोग अप्लाई कर सकते हैं, जिनके पास किसी भी मान्यता प्राप्त बोर्ड या विश्वविद्यालय से शारीरिक शिक्षा में सर्टिफिकेट, डिप्लोमा या डिग्री हो.
इंस्ट्रक्टरों की नियोजन की कार्रवाई के लिए शिक्षा विभाग द्वारा दिए गए निर्देश के आलोक में बिहार विद्यालय परीक्षा समिति और राज्य शिक्षा शोध एवं प्रशिक्षण परिषद द्वारा संयुक्त रुप से योग्यता परीक्षा आयोजित कराने का निर्णय लिया गया है. परीक्षा में पास कैंडिडेट को इंस्ट्रक्टर के पोस्ट पर बहाल किया जाएगा.