Bihar weather update :बिहार में बदला मौसम का मिजाज: बारिश, घना कोहरा और बढ़ता AQI, अलर्ट जारी मधुबनी पुलिस की बड़ी कार्रवाई: TOP-10 अपराधी और गांजा तस्कर नरेश यादव गिरफ्तार झारखंड के बोकारो में हाथियों का तांडव, एक ही परिवार के 3 लोगों की रौंदा मुजफ्फरपुर में सरकारी गाड़ी के दुरुपयोग का वीडियो वायरल, तिमुल अध्यक्ष की फैमिली पर सवाल, ग्रामीण SP ने दिए जांच के आदेश पटना में बिना निशान थायरॉइड सर्जरी की ऐतिहासिक सफलता, रुबन मेमोरियल हॉस्पिटल में नई मेडिकल उपलब्धि Bihar News: होली पर घर आना चाहते हैं तो आपके लिए है 285 स्पेशल ट्रेन, ECR ने दी जानकारी Bihar News: बिहार में अवैध खनन के खिलाफ सरकार सख्त, एक महीने में करीब पांच हजार जगहों पर छापेमारी; 673 वाहन जब्त Bihar News: बिहार में अवैध खनन के खिलाफ सरकार सख्त, एक महीने में करीब पांच हजार जगहों पर छापेमारी; 673 वाहन जब्त बिहटा के NSMCH में Annual College Fest “ADRENERGY 2.0” का भव्य शुभारंभ, 8 दिनों तक चलेगा कार्यक्रम मधुबनी: अंतर्राष्ट्रीय साइबर फ्रॉड गिरोह का पर्दाफाश, चार ठग गिरफ्तार
25-Jul-2023 04:57 PM
By Dhiraj Kumar Singh
JAMUI: जमुई में मिड डे मील गुटखा का रैपर निकलने के बाद स्कूल के बच्चों ने जमकर हंगामा मचाया। मामला झाझा प्रखंड के कलयुगहा मध्य विद्यालय का है। जहां मंगलवार को मध्याह्न भोजन में तंबाकू का रैपर निकलने के बाद हुए बच्चों के हंगामे के बाद शिक्षकों ने जब भोजन की जांच की तो बच्चों की शिकायत सही पाई गयी। जिसके बाद सप्लायर से इसकी शिकायत की गयी लेकिन वो इसे देखने तक नहीं पहुंचे।
बता दें कि स्कूल में 190 बच्चे नामांकित हैं। आज 119 बच्चे स्कूल में उपस्थित थे। इनके लिए खाना स्कूल में लाया गया था। पहले शिक्षकों ने मध्याह्न भोजन का जायजा लिया फिर बच्चों को मिड डे मील देने की तैयारी की गई। जब बच्चों को मिड डे मील दिया गया तो खाना में तंबाकू का रैपर निकला। शिक्षक ने तत्काल इसकी जानकारी स्कूल के हेडमास्टर गोपाल कुमार महतो को दी। उन्होंने बच्चों को भोजन देने से मना कराया और इसकी जानकारी मिड डे मिल के सप्लायर को दी।
हेड मास्टर ने बताया कि कुछ शिकायत दर्ज करने के बाद भी सप्लायर स्कूल में नहीं पहुंचा। हेडमास्टर गोपाल कुमार ने बताया कि 119 बच्चों का खाना आया था। खाने की जांच की गई तो उसमें तंबाकू का रैपर पाया गया। जिसके कारण बच्चों को खाना नहीं दिया गया और इसकी शिकायत अधिकारियों से की गई। स्कूल के सचिव नंदकिशोर मंडल ने बताया कि जब से बाहर से खाना आने लगा है इस तरह की समस्या बराबर सामने आती है। डेढ़ महीने पूर्व भी चावल में कीड़ा मिला था। इधर बच्चों के मिड डे मील में तंबाकू का रैपर मिलने पर बच्चों ने जमकर हंगामा मचाया।