ब्रेकिंग न्यूज़

BPSC mains : BPSC 71वीं Mains 2026 का शेड्यूल जारी, जानें कब है कौन सा पेपर; यह रही पूरी लिस्ट Bihar Panchayat Elections 2026 : इस साल पंचायत चुनाव में पहली बार ईवीएम, फॉर्म 1 का इंतजार; जानिए कब शुरू होगा वोटर लिस्ट का काम Bihar Diwas 2026 : पटना में 3 दिन तक मनाया जाएगा भव्य बिहार दिवस, ‘उन्नत बिहार, उज्ज्वल बिहार’ थीम पर कार्यक्रम Bihar weather : बिहार में बदला मौसम का मिज़ाज, 24 जिलों में येलो अलर्ट; भारी बारिश और तेज हवाओं की संभावना दिल्ली में शाहनवाज हुसैन के आवास पर ईद मिलन समारोह, नितिन नबीन-चिराग पासवान सहित कई बड़े नेता रहे मौजूद मुजफ्फरपुर में ईद पर विरोध प्रदर्शन, शिया समुदाय ने काली पट्टी बांधकर अमेरिका-इजराइल के खिलाफ जताया विरोध बंगाल चुनाव से पहले ममता बनर्जी का बड़ा दांव, बिहार दिवस पर बिहारी वोटर्स को लुभाने की कोशिश मधुबनी में 38 लाख की कर चोरी, वाणिज्यकर विभाग की रेड में खुलासा, 15 लाख रुपये तत्काल डिपोजिट Bihar Diwas:पटना के गांधी मैदान में बिहार दिवस कार्यक्रम का आयोजन कल, डीएम ने तैयारियों का लिया जायजा बिहार में आंधी-बारिश का कहर, 6 की मौत, 10 लोग घायल, ओलावृष्टि से फसलें भी बर्बाद

Home / news / थानेदार ने छापेमारी के दौरान बुजुर्ग महिला को बाल पकड़कर जमीन पर पटका,...

थानेदार ने छापेमारी के दौरान बुजुर्ग महिला को बाल पकड़कर जमीन पर पटका, महिला की मौत पर भड़के लोग

10-Jun-2020 09:15 AM

By saif ali

MUNGER: पुलिस मारपीट के आरोपी को गिरफ्तार करने के लिए उसके घर गई थी. इस दौरान उसकी मां गेट पर आई और कहा कि बेटा नहीं है. इस दौरान थानेदार ने बाल  पकड़कर महिला को पटक दिया. जिससे बुजुर्ग महिला गिर गई और उसकी मौत हो गई. यह घटना कोतवाली थाना क्षेत्र के लाल दरवाजा की है.

बेहोश होने के बाद फरार हो गई पुलिस

मृत महिला के बेटे ने कहा कि पुलिस छापेमारी करने आई तो मां ने दरवाजा खोला. पुलिस गाली लेने लगी. बाल पकड़कर मां को पटक दिया. जिसके बाद मां बेहोश हो गई. इस दौरान घर से अंदर भाभी निकली तो पुलिस से कहा कि कम से कम हॉस्पिटल तक सास को पहुंचा दिजिए, जिससे हम उनका इलाज करा सके. लेकिन पुलिसकर्मी फरार हो गए. 

थानेदार पर पटकने का आरोप

महिला की मौत के बाद परिजन आक्रोशित हो गए और शव के साथ सदर हॉस्पिटल के सामने सड़क पर बैठ गए है. पुलिस के खिलाफ नारेबाजी कर रहे हैं. परिजनों ने आरोप लगाया कि थानेदार ने बुजुर्ग महिला को पटक दिया. जिसके कारण उसकी मौत हो गई है. परिजन थानेदार पर कार्रवाई करने की मांग कर रहे है. मुंगेर एसपी लिपी सिंह मुर्दाबाद के नारे लगा रहे है.