BPL solar panel : बिहार में बीपीएल परिवारों के लिए बड़ी राहत! घर की छत पर अब फ्री सोलर पैनल, जानें इसके लिए कब तक कर सकते हैं अप्लाई? इस साल अगर आपका भी है टॉपरों की लिस्ट में नाम, तो हो जाएंगे मालामाल: BSEB ने प्राइज मनी में किया बदलाव, जानिए अब कितनी मिलेगी राशि मिडिल ईस्ट में तनाव का असर: भारत में बढ़ गए पेट्रोल के दाम, इतने रुपये की हुई बढ़ोतरी मिडिल ईस्ट में तनाव का असर: भारत में बढ़ गए पेट्रोल के दाम, इतने रुपये की हुई बढ़ोतरी Indian Railways : रेलवे में अब कोई लापरवाही बर्दाश्त नहीं! इस वजह से समय से पहले 6 अफसर को कर दिया रिटायर; पढ़िए पूरी खबर बाइक और ट्रक में जोरदार टक्कर: मेला से लौट रहे तीन दोस्तों की दर्दनाक मौत, इलाके में कोहराम Bihar Road : बिहार के इस इलाके के लोगों की बदलेगी किस्मत, देवघर जाना हुआ आसान; यात्री और व्यापारियों के लिए बड़ी राहत! क्या आपका भी इस बैंक में है खाता? तो कर लें यह काम, नहीं तो बंद हो जाएगा अकाउंट खुले में मांस-मछली कारोबार बैन: निगम ने चलाया सख्त अभियान, 686 दुकानों पर रोक, नियम तोड़ने वालों पर होगी कड़ी कार्रवाई Bihar News: 'अगला CM अगर नीतीश कुमार के रास्तों पर नहीं चले तो टिक नहीं पाएगा...', मांझी ने अपना अनुभव साफ-साफ बता दिया
15-Oct-2022 08:38 AM
PATNA : बिहार के मेडिकल कॉलेजों में नामांकन को लेकर रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया शनिवार से शुरू हो जाएगी। इसको लेकर बीसीईसीईबी ने विस्तृत कार्यक्रम जारी कर दिया है। इसके तहत नमांकन के लिए अभ्यर्थी 20 अक्टूबर तक रजिस्ट्रेशन करवा सकते हैं।
बता दें कि, बिहार संयुक्त प्रवेश प्रतियोगिता परीक्षा पर्षद (बीसीईसीईबी) के तहत राज्य कोटे की 85 प्रतिशत सीट सरकारी मेडिकल कालेजों में 1121 एवं निजी मेडिकल कालेजों में 900 सीटों तथा 30 डेंटल सीटों पर नामांकन होना है। इस को लेकर नीट यूजी 2022 में सफल अभ्यर्थी 20 अक्टूबर रात 10 बजे तक रजिस्ट्रेशन करा सकते हैं। ऑनलाइन फीस का भुगतान 20 अक्टूबर रात 11 :59 बजे तक कर सकते हैं। इसके उपरांत आवेदन में सुधार को लेकर 21 अक्टूबर तक का समय दिया जाएगा। इसके बाद 23 अक्टूबर से चॉइस फिलिंग शुरू किया जाएगा।
इधर, आइजीआइएमएस में भी एमबीबीएस की 100 सीटों पर होने वाली पढ़ाई की अनुमति को बरकरार रखा गया है। राष्ट्रीय आयुर्विज्ञान आयोग ने इसको लेकर आइजीआइएमएस को पत्र भेज दिया है। इसके लिए आयोग की टीम आनलाइन व आफलाइन दोनों रूप में दो माह पूर्व निरीक्षण किया था। जिसके बाद आइजीआइएमएस को यह मान्यता दिया गया है। यह मान्यता उनके पास अगले पांच वर्षों तक के लिए रहेगी।