ब्रेकिंग न्यूज़

पटना में अवैध अतिक्रमण के खिलाफ फिर गरजेगा जिला प्रशासन का बुलडोजर, इस दिन से शुरू होगा विशेष अभियान पटना में अवैध अतिक्रमण के खिलाफ फिर गरजेगा जिला प्रशासन का बुलडोजर, इस दिन से शुरू होगा विशेष अभियान ‘गुंडों के दम पर चल रही TMC’, गिरिराज सिंह का ममता बनर्जी पर बड़ा हमला हर्ष फायरिंग केस में बुरे फंसे जीतनराम मांझी के करीबी, HAM प्रवक्ता दानिश रिजवान के खिलाफ केस दर्ज हर्ष फायरिंग केस में बुरे फंसे जीतनराम मांझी के करीबी, HAM प्रवक्ता दानिश रिजवान के खिलाफ केस दर्ज अब पहले से भी अधिक महंगी और लग्जरी गाड़ियों से घूमेंगे बिहार के मंत्री और अधिकारी, सरकार ने जारी किया आदेश अब पहले से भी अधिक महंगी और लग्जरी गाड़ियों से घूमेंगे बिहार के मंत्री और अधिकारी, सरकार ने जारी किया आदेश ‘देश में दो ही खलनायक- पहला मुसलमान और दूसरा सवर्ण’, बृजभूषण शरण सिंह के बयान से गरमाई सियासत ‘देश में दो ही खलनायक- पहला मुसलमान और दूसरा सवर्ण’, बृजभूषण शरण सिंह के बयान से गरमाई सियासत चोरनिया कांड में बड़ा एक्शन: SHO समेत पूरी टीम सस्पेंड, लापरवाही बरतने पर SSP ने की कार्रवाई

Home / news / मेयर सीता साहू का बड़ा आरोप, पार्किंग से अवैध वसूली करती थी पार्षद...

मेयर सीता साहू का बड़ा आरोप, पार्किंग से अवैध वसूली करती थी पार्षद पिंकी कुमारी, रोका तो कर दिया बेटे पर फर्जी केस

21-Aug-2019 06:44 PM

By 9

PATNA: मेयर सीता साहू के बेटे शिशिर के खिलाफ छेड़खानी का आरोप लगाने के बाद अब निगम पार्षद पिंकी कुमारी और मेयर के बीच आरोपों और प्रत्यारोपों का दौर चल पड़ा है. पिंकी कुमारी के आरोपों के बाद अब पटना नगर निगम की मेयर सीता साहू ने पिंकी कुमारी के खिलाफ बड़ा आरोप लगाया है. मेयर ने कहा है कि पार्षद पिंकी कुमारी अवैध रुप से पार्किंग की अवैध वसूली में शामिल थीं इसलिए उन्हें नगर निगम की स्टैंडिंग कमेटी से बाहर किया गया. इसी बदले की भावना में उन्होंने उनके बेटे के खिलाफ छेड़खानी का आरोप लगाया है. सीता साहू ने कहा कि पिंकी देवी के आरोपों के पीछे पूर्व डिप्टी मेयर का हाथ है. उन्होंने कहा कि पिंकी देवी के खिलाफ भी उनलोगों ने कदमकुआं थाने में मुकदमा दर्ज किया है. मेयर ने कहा कि महिला आयोग के सारे सवालों को जवाब दिया जाएगा. बेटे शिशिर के मेयर दफ्तर में आने और उनकी कुर्सी के बगल में बैठने के सवाल पर बोलते हुए मेयर ने कहा कि शिशिर एक प्रतिनिधि के तौर पर बैठकों में शामिल होती है. वहीं मेयर दफ्तर में मौजूद आरोपी शिशिर ने कहा कि जब सवाल पूछे जाएंगे तो वो सारे सवालों के जवाब देंगे. इस दौरान उन्होंने पिंकी कुमारी के खिलाफ मानहानि का मुकदमा दर्ज कराए जाने की बात कही. पटना से गणेश की रिपोर्ट