ब्रेकिंग न्यूज़

पटना में बिना निशान थायरॉइड सर्जरी की ऐतिहासिक सफलता, रुबन मेमोरियल हॉस्पिटल में नई मेडिकल उपलब्धि Bihar News: होली पर घर आना चाहते हैं तो आपके लिए है 285 स्पेशल ट्रेन, ECR ने दी जानकारी Bihar News: बिहार में अवैध खनन के खिलाफ सरकार सख्त, एक महीने में करीब पांच हजार जगहों पर छापेमारी; 673 वाहन जब्त Bihar News: बिहार में अवैध खनन के खिलाफ सरकार सख्त, एक महीने में करीब पांच हजार जगहों पर छापेमारी; 673 वाहन जब्त बिहटा के NSMCH में Annual College Fest “ADRENERGY 2.0” का भव्य शुभारंभ, 8 दिनों तक चलेगा कार्यक्रम मधुबनी: अंतर्राष्ट्रीय साइबर फ्रॉड गिरोह का पर्दाफाश, चार ठग गिरफ्तार Bihar News: होली-ईद पर यात्रियों को बड़ी राहत, बिहार के इस शहर से दिल्ली, गुरुग्राम और अंबाला के लिए विशेष बस सेवा शुरू Bihar News: होली-ईद पर यात्रियों को बड़ी राहत, बिहार के इस शहर से दिल्ली, गुरुग्राम और अंबाला के लिए विशेष बस सेवा शुरू Coal Mining Accident: कोयला खदान में डायनामाइट विस्फोट, 10 मजदूरों की मौत, कई के मलबे में फंसे होने की आशंका Coal Mining Accident: कोयला खदान में डायनामाइट विस्फोट, 10 मजदूरों की मौत, कई के मलबे में फंसे होने की आशंका

आज तक का ठंड को लेकर मौसम विभाग ने पटना समेत पूरे बिहार में जारी किया ऑरेंज अलर्ट, आज भी गिरेगा तापमान, अबतक 11 की मौत

आज तक का ठंड को लेकर मौसम विभाग ने पटना समेत पूरे बिहार में जारी किया ऑरेंज अलर्ट, आज भी गिरेगा तापमान, अबतक 11 की मौत

28-Dec-2019 07:22 AM

PATNA : शनिवार को ठंड को लेकर मौसम विभाग ने पटना समेत पूरे बिहार के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है, वहीं रविवार के लिए येलो अलर्ट जारी किया गया है.

सभी जिलों में कड़ाके की ठंड पड़ने की संभावना है. तेज बर्फीली हवाओं की वजह से ठिठुरन का एहसास हो रहा है. मौसम विभाग के अनुसार आज तापमान में और गिरावट होगी. 

ठंड से शुक्रवार  को बिहार में 11 लोगों की मौत हो गई. गोपालगंज में 2, छपरा में आंगनबाड़ी सेविका, आरा के जगदिशपुर में किसान, सीवान , मुजफ्फरपुर, सीतामढ़ी, मोतिहारी और  बेतिया में  एक-एक व्यक्ति की मौत हो गई है. वहीं खगड़िया में 2 मौत की खबर है.

बर्फबारी के कारण बढ़ी ठंड
मौसम विभाग के अनुसार पश्चिमी विक्षोभ से पहाड़ी क्षेत्रों में लगातार बर्फबारी हो रही है. जिसके दिल्ली और एनसीआर में तेज ठंड पड़ रही है. यह ठंड यूपी होते हुए बिहार के सभी जिलों में तक पहुंच गई है. मौसम विभाग ने बताया है कि 28 और 29 दिसंबर को पटना के साथ ही रोहतास, बक्सर, गोपालगंज,सीवान, सीतामढ़ी, मुजफ्फरपुर, भागलपुर, गया, पूर्णिया सहित कई जिलों में अधिकतम तापमान 14 से 17 डिग्री और न्यूनतम तापमान 8 से 10 डिग्री के बीच होने का अनुमान है. 28 दिसंबर का अधिकतम तापमान 16 डिग्री तो वहीं न्यूनतम तापमान 8 डिग्री रह सकता है.