ब्रेकिंग न्यूज़

हॉस्पिटल बंद करो..डॉक्टर यहां नहीं रहता है, युवक की मौत से गुस्साए परिजनों ने किया हंगामा छपरा में हथियार तस्करी गिरोह का पर्दाफाश, STF ने 5 तस्करों को दबोचा ‎उच्च न्यायालय का आदेश भी नहीं मान रहा पटना आईआईटी, सैकड़ों स्कूली बच्चों का भविष्य दांव पर लगा: देव ज्योति कौन होगा बिहार का नया सीएम? मीडिया के इस सवाल पर बोले आनंद मोहन, कहा..BJP में पर्ची से तय होता है नाम बेगूसराय में विजिलेंस की बड़ी कार्रवाई: 12 हजार घूस लेते आपूर्ति पदाधिकारी और डीलर गिरफ्तार घूसखोर ESI की गिरफ्तारी का विरोध: परिवहन विभाग के कर्मचारियों ने किया काम-काज ठप चिराग के सामने नरम पड़े पारस, करने लगे पार्टी और परिवार को एक करने की मांग, कहा..भतीजा CM बनें तो खुशी होगी नीतीश के गृह क्षेत्र नालंदा का मामला पप्पू यादव ने लोकसभा में उठाया, कहा..दोषियों को मिले फांसी की सजा बिहार में भीषण सड़क हादसा: बाप-बेटा समेत तीन लोगों की दर्दनाक मौत, दो बाइक की हुई सीधी भिड़ंत बिहार में भीषण सड़क हादसा: बाप-बेटा समेत तीन लोगों की दर्दनाक मौत, दो बाइक की हुई सीधी भिड़ंत

Home / news / मौसम विभाग का पूर्वानुमान; बिहार में पछुआ से बढ़ सकती है ठंड छाया...

मौसम विभाग का पूर्वानुमान; बिहार में पछुआ से बढ़ सकती है ठंड छाया रहेगा कोहरा

26-Jan-2022 07:21 AM

PATNA : पटना सहित बिहार के कई जिलों में तापमान में उतार-चढ़ाव का सिलसिला जारी है. राज्य के कई जिलों में सर्दी के मौसम के दौरान बीते दिनों बारिश देखने को मिली. वहीं अब मौसम का मिजाज बदल गया है. राज्य में पूर्वी हवा बंद होकर पछुआ चलने लगी है.  


प्रदेश में पश्चिमी विक्षोभ का असर खत्म होने से मंगलवार को प्रदेश में बारिश नहीं हुई. लेकिन अभी भी ठंड से राहत नहीं मिल सकी है. पूरा प्रदेश घने कोहरे की चपेट में है. पटना मौसम विभाग के अनुसार बुधवार को भी ऐसी ही स्थिति बनी रहेगी. बता दें बादल छाए रहेंगे और कोहरा भी रहेगा. सुबह में कड़ाके की ठंड अभी कुछ दिन और जारी रहेगी. वहीं राहत की बात यह है कि दिन चढ़ने के साथ ठंड में कमी आ सकती है. 


मंगलवार को सीवन के जीरादेई बिहार का सर्वाधिक ठंडा स्थान रहा. यहां पर न्यूनतम तापमान 10 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया. वहीं बिहार में सबसे अधिक तापमान पूर्णिया में 22.8 डिग्री सेल्सियस रहा. राजधानी में मंगलवार को न्यूनतम तापमान 15.4 और अधिकतम तापमान 20.2 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया. बुधवार को राजधानी समेत राज्य के अधिकांश शहरों के न्यूनतम तापमान में गिरावट आ सकती है.