ब्रेकिंग न्यूज़

हॉस्पिटल बंद करो..डॉक्टर यहां नहीं रहता है, युवक की मौत से गुस्साए परिजनों ने किया हंगामा छपरा में हथियार तस्करी गिरोह का पर्दाफाश, STF ने 5 तस्करों को दबोचा ‎उच्च न्यायालय का आदेश भी नहीं मान रहा पटना आईआईटी, सैकड़ों स्कूली बच्चों का भविष्य दांव पर लगा: देव ज्योति कौन होगा बिहार का नया सीएम? मीडिया के इस सवाल पर बोले आनंद मोहन, कहा..BJP में पर्ची से तय होता है नाम बेगूसराय में विजिलेंस की बड़ी कार्रवाई: 12 हजार घूस लेते आपूर्ति पदाधिकारी और डीलर गिरफ्तार घूसखोर ESI की गिरफ्तारी का विरोध: परिवहन विभाग के कर्मचारियों ने किया काम-काज ठप चिराग के सामने नरम पड़े पारस, करने लगे पार्टी और परिवार को एक करने की मांग, कहा..भतीजा CM बनें तो खुशी होगी नीतीश के गृह क्षेत्र नालंदा का मामला पप्पू यादव ने लोकसभा में उठाया, कहा..दोषियों को मिले फांसी की सजा बिहार में भीषण सड़क हादसा: बाप-बेटा समेत तीन लोगों की दर्दनाक मौत, दो बाइक की हुई सीधी भिड़ंत बिहार में भीषण सड़क हादसा: बाप-बेटा समेत तीन लोगों की दर्दनाक मौत, दो बाइक की हुई सीधी भिड़ंत

Home / news / मौसम विभाग ने जारी किया येलो अलर्ट, अगले 4 दिनों तक 11...

मौसम विभाग ने जारी किया येलो अलर्ट, अगले 4 दिनों तक 11 जिलों में बारिश और ओला गिरने की चेतावनी

20-Jan-2022 10:20 PM

DESK: बिहार में ठंड का कहर जारी है। बिहारवासियों को कोल्ड डे और कनकनी से फिलहाल निजात नहीं मिलने वाली है। पटना में गुरुवार की शाम को हल्की बूंदाबांदी हुई। कनकनी के बाद अब बारिश की संभावना जतायी जा रही है। इसे लेकर मौसम विभाग ने येलो अलर्ट जारी कर दिया है। अगले चार दिनों तक कई जिलों में बारिश, मेघ गर्जन और ओलावृष्टि की आशंका जतायी जा रही है।  


मौसम विभाग ने येलो अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग की माने तो शुक्रवार, शनिवार,रविवार और सोमवार को कई जिलों में बारिश और ओला गिरने की संभावना है। मध्य प्रदेश की ओर चक्रवातीय स्थिति बनने और उसके एक-दो दिनों में बिहार की ओर बढ़ने से बारिश की स्थिति बनेगी। मौसम विभाग ने कल शुक्रवार को बिहार के 11 जिलों में आंशिक बारिश का अलर्ट जारी किया है। इन जिलों में पश्चिमी चंपारण पूर्वी चंपारण, सीवान, सारण, गोपालगंज, बक्सर, आरा, अरवल, रोहतास, भभुआ और औरंगाबाद में हल्की बारिश होने की संभावना है।


जबकि 22 जनवरी और 23 जनवरी को पटना समेत प्रदेश के ज्यादातर इलाकों में गरज के साथ बारिश होने का पूर्वानुमान है। इन सभी जिलों में ओला और ठनका गिरने का भी अलर्ट जारी हुआ है। वही 24 जनवरी को को मध्य बिहार और पश्चिमी बिहार में कुछ हिस्सों में बारिश होने की संभावना है। हालांकि 25 जनवरी से मौसम साफ होने के आसार हैं। लेकिन 25 जनवरी के बाद भी ठंड की स्थिति बनी रहेगी। चौबीस घंटे की यदि बात करे तो पटना का न्यूनतम पारा 3.2 डिग्री लुढ़ककर 6.6 डिग्री पर पहुंच गया। अधिकतम तापमान 16.8 डिग्री दर्ज किया गया। 

news image

news image