ब्रेकिंग न्यूज़

हॉस्पिटल बंद करो..डॉक्टर यहां नहीं रहता है, युवक की मौत से गुस्साए परिजनों ने किया हंगामा छपरा में हथियार तस्करी गिरोह का पर्दाफाश, STF ने 5 तस्करों को दबोचा ‎उच्च न्यायालय का आदेश भी नहीं मान रहा पटना आईआईटी, सैकड़ों स्कूली बच्चों का भविष्य दांव पर लगा: देव ज्योति कौन होगा बिहार का नया सीएम? मीडिया के इस सवाल पर बोले आनंद मोहन, कहा..BJP में पर्ची से तय होता है नाम बेगूसराय में विजिलेंस की बड़ी कार्रवाई: 12 हजार घूस लेते आपूर्ति पदाधिकारी और डीलर गिरफ्तार घूसखोर ESI की गिरफ्तारी का विरोध: परिवहन विभाग के कर्मचारियों ने किया काम-काज ठप चिराग के सामने नरम पड़े पारस, करने लगे पार्टी और परिवार को एक करने की मांग, कहा..भतीजा CM बनें तो खुशी होगी नीतीश के गृह क्षेत्र नालंदा का मामला पप्पू यादव ने लोकसभा में उठाया, कहा..दोषियों को मिले फांसी की सजा बिहार में भीषण सड़क हादसा: बाप-बेटा समेत तीन लोगों की दर्दनाक मौत, दो बाइक की हुई सीधी भिड़ंत बिहार में भीषण सड़क हादसा: बाप-बेटा समेत तीन लोगों की दर्दनाक मौत, दो बाइक की हुई सीधी भिड़ंत

Home / news / मौसम विभाग का अलर्ट : इन जिलों में वज्रपात की चेतावनी

मौसम विभाग का अलर्ट : इन जिलों में वज्रपात की चेतावनी

27-Jun-2021 02:40 PM

PATNA : बिहार में मौसम का मिजाज बदला हुआ है। कई जिलों में लगातार बारिश हो रही है। मौसम विभाग में वज्रपात को लेकर अब नया अलर्ट जारी किया है। बिहार की  राजधानी पटना, पूर्वी चंपारण, भोजपुर, बक्सर, अरवल और जहानाबाद जिले के कुछ भागों में अगले दो से तीन घंटे में वज्रपात के साथ बारिश की संभावना जतायी गयी है। इस दौरान लोगों को घर से बाहर नहीं निकलने को कहा गया है।


पटना स्थित मौसम विज्ञान केंद्र ने अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार, जहानाबाद जिले के रतनी फरीदपुर, नालंदा जिले के एकंगरसराय, हिलसा, करायपरसुराय, पटना के धनरूआ, मसौढ़ी, पुनपुन, फुलवारी शरीफ, नौबतपुर, सम्पतचक, दुल्हिनबंजार प्रखण्ड, सारण जिला के जलालपुर, नगरा, मांझी, रिविलगंज, एकमा, छपरा और सीवान के रघुनाथपुर, सिसवन, हसनपुरा, अंदर, दरौली, हुसैनगंज प्रखंड के लिए अलर्ट जारी किया है।


मौसम को देखते हुए लोगों से सावधानी बरतने की अपील की जा रही है। लोग यदि खूले में हैं तो जल्द से जल्द किसी पक्के मकान की शरण लें। ऊंचे पेड़-पौधों और बिजली के खंभों से दूरी बनाकर रहें। मौसम विभाग ने 6 जिलों में अगले दो से तीन घंटे में वज्रपात के साथ-साथ बारिश की संभावना जतायी है।