ब्रेकिंग न्यूज़

BIHAR: नकली शराब फैक्ट्री का खुलासा, दो शराब माफिया गिरफ्तार होली के जश्न के बीच युवक की चाकू गोदकर हत्या, पुरानी रंजिश में वारदात को दिया अंजाम ‘आर्थिक संकट से गुजर रहा बिहार’, VIP चीफ मुकेश सहनी का NDA सरकार पर बड़ा हमला ‘आर्थिक संकट से गुजर रहा बिहार’, VIP चीफ मुकेश सहनी का NDA सरकार पर बड़ा हमला बिहार में प्रेम विवाह के महज छह महीने बाद युवती की गई जान, परिवार ने लगाया हत्या का आरोप मिडिल ईस्ट के देशों में CBSE से जुड़े कितने स्कूल, पढ़ाई जाती हैं कौन सी किताबें? मिडिल ईस्ट के देशों में CBSE से जुड़े कितने स्कूल, पढ़ाई जाती हैं कौन सी किताबें? बिहार में वर्दी वाले भी सुरक्षित नहीं: दारोगा के घर बड़ी चोरी, लाखों के जेवर और कैश लेकर भागे शातिर चोर बक्सर में होली मिलन समारोह: युवा चेतना के सुप्रीमो रोहित कुमार सिंह हुए शामिल बिहार में सेविका-सहायिका की बंपर बहाली, इस तारिख से शुरू होगी प्रक्रिया, जानिए क्या है अपडेट

मैट्रिक परीक्षा का रिजल्ट कल होगा जारी, बिहार बोर्ड के इस ऑफिशियल वेबसाइट पर देंखे रिजल्ट

30-Mar-2022 07:09 PM

PATNA: इंटर रिजल्ट के बाद अब बिहार विद्यालय परीक्षा समिति मैट्रिक परीक्षा का परिणाम कल प्रकाशित करेगा। गुरुवार को दोपहर एक बजे मैट्रिक का रिजल्ट जारी किया जाएगा। शिक्षा मंत्री विजय कुमार चौधरी मैट्रिक का रिजल्ट जारी करेंगे। इस मौके पर शिक्षा विभाग के मुख्य सचिव संजय कुमार भी मौजूद रहेंगे।  इस बात की जानकारी बिहार बोर्ड के अध्यक्ष आनंद किशोर ने दी है। 


बिहार विद्यालय परीक्षा समिति के अध्यक्ष आनंद किशोर ने बताया कि इस बार के मैट्रिक परीक्षा में 16 लाख से ज्यादा छात्र शामिल हुए हैं। कल दोपहर एक बजे मैट्रिक का रिजल्ट जारी किया जाएगा। शिक्षा मंत्री विजय कुमार चौधरी रिजल्ट जारी करेंगे। बिहार बोर्ड यह रिजल्‍ट अपनी ऑफिशियल वेबसाइट्स biharboardonline.bihar.gov.inbiharboardonline.com पर जारी करेगा। 


छात्र अपना रिजल्‍ट SMS के जरिए भी देख सकते हैं। गौरतलब है कि बिहार बोर्ड की 10वीं की परीक्षा 17 फरवरी से 24 फरवरी के बीच आयोजित की गयी थी। ऑब्जेक्टिव प्रश्नों का आंसर की 8 मार्च को जारी की किया गया था। जिसके बाद 11 मार्च तक छात्रों को आपत्तियों के लिए मौका दिया गया था।