ब्रेकिंग न्यूज़

BIHAR NEWS : सम्राट, विजय और उपेंद्र के घर होगी एनडीए की तीन दिवसीय बैठक, तैयार होगी खास रणनीति; तेजस्वी की मुश्किलें बढ़ना तय 'हम ई बियाह न करब ...', मंडप पर लड़की ने शादी से किया इनकार, बिना दुल्हन वापस लौटी बरात BIHAR NEWS : एडमिट कार्ड बना मजाक, कैंडिडेट की फोटो की जगह छपी कुत्ते की तस्वीर; जानिए क्या है पूरा मामला बेतिया में कई पुलिस पदाधिकारियों का तबादला, कई थानों में नए थानाध्यक्ष की नियुक्ति वैशाली में रिश्ते को शर्मसार कर देने वाली घटना, मामा ने नाबालिग भांजी के साथ किया गंदा काम बिहार के VVIP के लिए नया 'उड़नखटोला', नीतीश सरकार किराए पर पर ले रही 7 सीटर 'हेलिकॉप्टर', प्रति माह भाड़ा कितना होगा...? न घोड़ी, न कार...अंग्रेजी बाजे की धुन के साथ बैलगाड़ी पर बारात! बिहार में इस अनोखी शादी ने दिलाई पुरखों की याद, दूल्हे ने कहा... BIHAR NEWS : राशन कार्ड उपभोक्ताओं को अब नहीं मिलेगा यह सुविधा, सरकार ने कर दिया एलान; जानिए क्या है आदेश पंचायत सचिव के घर से लाखों की चोरी, सोना -चांदी भी उड़ा ले गए चोर; गांव में हडकंप Bihar News : बिहार के CHC में तैनात होंगे नेत्र और ENT डॉक्टर, 1080 पद सृजित; सरकार ने कर दिया एलान

मतदाताओं को लुभाने में लगे नेताजी, अपने हाथों से चाऊमीन बनाकर लोगों को खिलाया

08-Apr-2024 09:21 PM

By First Bihar

CHAPRA: लोकसभा चुनाव की उल्टी गिनती शुरू हो गयी है। चुनावी मैदान में उतरे प्रत्याशी मतदाताओं को लुभाने के लिए कभी चाय बनाते हैं तो कभी चाउमीन बनाने लगते हैं। भोजपुरी फिल्म अभिनेता रविकिशन पिछले दिनों अदरक की चाय बनाते नजर आए थे वही इस बार बीजेपी प्रत्याशी राजीव प्रताप रूडी चिलचिलाती धूप में चाऊमीन बनाते नजर आए। 


बिहार में अभी भीषण गर्मी पड़ रही है। इस चिलचिलाती धूप और भीषण गर्मी के बीच जहां सारण से महागठबंधन की प्रत्याशी रोहिणी आचार्य महिलाओं के बीच वोट मांगने पहुंच रही हैं लोगों से मिल रही है। वही एनडीए उम्मीदवार राजीव प्रताप रूडी कभी गुलाब जामुन, समोसा, कचरी और गोलगप्पे खाते नजर आते हैं तो कभी चाऊमीन बनाते दिखते हैं। 


यह सब मतदाताओं को रिझाने के लिए प्रत्याशी इन दिनों कर रहे हैं। इसी क्रम में सारण लोकसभा सीट से बीजेपी प्रत्याशी राजीव प्रताप रूडी अपने समर्थकों के साथ एक स्ट्रीट फूड स्टॉल पर पहुंचे जहां उन्होंने पहले गोलगप्पा खाया फिर ताबे पर चाऊमीन बनाने में लग गये। चाउमीन बनाने के बाद उन्होंने इसे वहां मौजूद लोगों को भी खिलाया और खुद भी खाया। इस दौरान उनके समर्थकों की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। 


कई लोग अपने नेता का फोटो और वीडियो बनाने में लग गये। वही कई लोग नेताजी के साथ सेल्फी लेने में लगे थे। राजीव प्रताप रूडी ने चाउमीन बनाते वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर करते हुए लिखा कि सारण में जनसम्पर्क के दौरान गांव की ठेले वाली चटपटी चाऊमीन बनाना सीख लिया और अमनौर विधायक मंटू सिंह जी के साथ उसका स्वाद भी चखा। इससे पहले सुदामा मोड़ पर समोसा और गुलाब जामुन का भी लुत्फ उठाया। और लालापुर में कचरी भी खायी।