अरवल में हम पार्टी का सदस्यता अभियान तेज, गरीब चौपाल यात्रा से जनता की समस्याओं को मिलेगा मंच: डॉ. संतोष सुमन रोहतास पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 7 कुख्यात अपराधियों को दबोचा, कई कांडों का किया खुलासा मुजफ्फरपुर कांग्रेस में ‘दो’ जिलाध्यक्ष? आलाकमान की सूची ने बढ़ाया कन्फ्यूजन, चर्चाओं का बाजार गर्म आरा-मोहनिया नेशनल हाईवे पर दर्दनाक हादसा: ट्रक की टक्कर से 10 वर्षीय बच्ची की मौत, मामा घायल भारत-नेपाल सीमा पर SSB की बड़ी कार्रवाई, अवैध करेंसी के साथ 2 तस्करों को दबोचा पटना में नशे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, 128 नशीले इंजेक्शन के साथ 2 गिरफ्तार मुजफ्फरपुर सब्जी मंडी में युवती की गोली मारकर हत्या, प्रेम-प्रसंग में मर्डर की आशंका BIHAR CRIME: अरवल में दिनदहाड़े फायरिंग, इलाके में मचा हड़कंप बरारी में राज्यसभा सांसद धर्मशीला गुप्ता का भव्य स्वागत, विकास के मुद्दों पर हुई अहम चर्चा बिहार सरकार की सख्ती का असर: काम पर लौटे 30 परीक्ष्यमान राजस्व अधिकारी, बाकी 31 के लिए डेडलाइन तय; क्या बोले डिप्टी सीएम विजय सिन्हा?
03-Nov-2021 02:58 PM
PATNA: जिलाधिकारी डॉ. चंद्रशेखर सिंह की अध्यक्षता में राजनैतिक दलों के प्रतिनिधियों की बैठक पटना के हिंदी भवन में हुई। इस बैठक में मतदाता सूची को लेकर कई महत्वपूर्ण बातों पर चर्चा की गयी। मतदान केंद्रों पर नाम जोड़ने या हटवाने को लेकर अब 7 और 21 नवंबर को अभियान चलाया जाएगा।
मतदाता सूची में किसी प्रकार की गड़बड़ी होने पर 30 नवंबर तक दावा या आपत्ति दर्ज कराई जा सकती है। nvsp.in के माध्यम से नए मतदाता बनने के लिए ऑनलाइन आवेदन किया जा सकता है। पटना डीएम डॉ. चंद्रशेखर सिंह ने कहा कि नई व्यवस्था से मतदाता सूची में नाम जुड़वाना आसान होगा।
गौरतलब है कि पटना जिले में 48 लाख 13 हजार 235 मतदाता हैं। जिसमें पुरुष मतदाता 25 लाख 25 हजार 658 है जबकि महिला मतदाताओं की संख्या 22 लाख 87 हजार 404 है। हिन्दी भवन में हुई इस बैठक में राजनैतिक दलों के प्रतिनिधियों ने भी अपनी बातें रखी। उनका कहना था कि मतदाता सूची में अधिक से अधिक लोगों का नाम जुड़े इसकी कोशिश की जानी चाहिए।
वही डीएम चंद्रशेखर सिंह ने कहा कि ऐसी व्यवस्था की गई है कि अब नए मतदाताओं को नाम जुड़वाने में किसी तरह की परेशानी नहीं होगी। किसी तरह की शिकायत यदि हो तो इसके लिए जिला निर्वाचन कार्यालय में कंट्रोल रुम बनाए गये हैं और एक टॉल फ्री नंबर 1950 भी जारी किया गया है। डीएम ने कहा कि किसी भी योग्य व्यक्ति को मतदाता सूची में नाम जुड़वाने में अब परेशानी नहीं होगी।