ब्रेकिंग न्यूज़

कोल्हापुर में श्री विद्या कोटि कुमकुमार्चन महायज्ञ, स्वामी अभिषेक ब्रह्मचारी ने देश की प्रगति और सनातन धर्म के लिए दिया संदेश कोल्हापुर में श्री विद्या कोटि कुमकुमार्चन महायज्ञ, स्वामी अभिषेक ब्रह्मचारी ने देश की प्रगति और सनातन धर्म के लिए दिया संदेश Bihar Crime: मामूली विवाद ने लिया हिंसक रूप, दबंगों ने घर पर चढ़कर की फायरिंग, वीडियो वायरल प्रीमियम पेट्रोल के बाद इंडस्ट्रियल डीजल भी हुआ महंगा, IOC ने बढ़ा दिया इतना रेट; आम लोगों पर क्या होगा असर? प्रीमियम पेट्रोल के बाद इंडस्ट्रियल डीजल भी हुआ महंगा, IOC ने बढ़ा दिया इतना रेट; आम लोगों पर क्या होगा असर? Bihar Mausam Update: बिहार के इन 15 जिलों में बारिश का अलर्ट..तेज हवा भी चलेगी, आपदा प्रबंधन विभाग ने 21 मार्च तक के लिए जारी किया चेतावनी बिहार में ऑर्केस्ट्रा के नाम पर चल रहा मानव तस्करी का खेल, 9 नाबालिग समेत 10 लड़कियों का रेस्क्यू बिहार में ऑर्केस्ट्रा के नाम पर चल रहा मानव तस्करी का खेल, 9 नाबालिग समेत 10 लड़कियों का रेस्क्यू BPL solar panel : बिहार में बीपीएल परिवारों के लिए बड़ी राहत! घर की छत पर अब फ्री सोलर पैनल, जानें इसके लिए कब तक कर सकते हैं अप्लाई? इस साल अगर आपका भी है टॉपरों की लिस्ट में नाम, तो हो जाएंगे मालामाल: BSEB ने प्राइज मनी में किया बदलाव, जानिए अब कितनी मिलेगी राशि

Home / news / मासूम से दुष्कर्म करने वाले आरोपी को मिली फांसी की सजा, पॉक्सो एक्ट...

मासूम से दुष्कर्म करने वाले आरोपी को मिली फांसी की सजा, पॉक्सो एक्ट के तहत हुई कार्रवाई

20-Dec-2020 07:53 AM

By Ramesh Rai

SAMASTIPUR : मासूम बच्ची के साथ दुष्कर्म और उसके हत्या के मामले में बिहार के अंदर एक आरोपी को फांसी की सजा सुनाई गई है. समस्तीपुर के अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश की अदालत ने शनिवार को आरोपी को पॉक्सो एक्ट के तहत फांसी की सजा सुनाई. उसने 3 साल की एक मासूम बच्ची के साथ दुष्कर्म और फिर उसकी हत्या कर दी थी.

दुष्कर्म और हत्या का दोषी राम लाल महतो दलसिंहसराय के एक गांव का रहने वाला है और फिलहाल समस्तीपुर मंडल कारा में बंद है. इस मामले में वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए कोर्ट ने शनिवार को सजा सुनाई है. 

दरअसल 2 जून 2018 को बकरी चराने गई 3 साल की एक बच्ची के साथ रामलाल ने दुष्कर्म किया था और उसकी हत्या कर शव को फेंक दिया था. बच्ची की मां ने थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई थी. बच्ची के पिता दिल्ली में मजदूरी करते थे. बच्ची अपनी मां के साथ ननिहाल गई थी और वही उसके साथ यह घटना हुई. कई प्रत्यक्षदर्शियों ने रामलाल को बच्ची को ले जाते देखा था. अभियोजन पक्ष की तरफ से कुल 8 गवाहों का बयान कोर्ट में दर्ज कराया गया. सभी ने इस घटना की पुष्टि की थी कोर्ट ने तमाम गवाहों और सबूतों को देखने के बाद आखिरकार दोषी को फांसी की सजा सुना दी है.