BIHAR POLICE : थानेदार का फायरिंग का पुराना रिकॉर्ड, मुजफ्फरपुर के तीन थाना क्षेत्रों में कर चुका है फायरिंग; गायघाट गोलीकांड के बाद विवादों में SHO अजब प्रेम की गजब कहानी: जिगरी दोस्त की पत्नी पर आया युवक का दिल, पति ने करा दी शादी BIHAR NEWS : अचानक ब्रेक से ट्रकों की टक्कर, खलासी की मौत, चालक गंभीर Bihar Crime: चाय पी रहे युवक की पीट-पीटकर हत्या: बहन की शादी में शामिल होने आया था घर, परिजनों ने सड़क किया जाम Bihar News : सम्राट मॉडल कहने पर भड़का JDU, BJP को मिला करारा जवाब - तब तो कहिएगा की मदन सहनी मॉडल? बिहार में एक ही मॉडल वो है.... जमीन विवाद में भाइयों के बीच खूनी संघर्ष: एक की मौत, दो गंभीर रूप से घायल, आरोपी फरार Bihar News : जेल से निकलने को तैयार अनंत सिंह, बस एक कागज़ ने रोक दी रिहाई! जानिए कब बाहर आएंगे बाहुबली नेता और क्या है स्वागत की तैयारी Bihar News: नीतीश नहीं सम्राट मॉडल ! BJP की हुंकार-अगले तीन महीने में खत्म कर देंगे अपराध BIHAR NEWS : खाकी पर सवाल ! मुजफ्फरपुर कांड में SHO समेत 8 पुलिसकर्मी लाइन हाजिर, CID करेगी जांच Bihar News : तस्करों पर नहीं, एक-दूसरे पर टूट पड़ी खाकी! तस्करों के बजाय आपस में ही उलझ गई पुलिस, मद्य निषेध विभाग का सिपाही लहूलुहान
15-Nov-2019 12:30 PM
DESK: हैवानियत की ऐसी घिनौनी दास्तां सामने आई है, जिसे देखकर आपकी रूह कांप उठेगी. इंसानियत को शर्मसार और मानवता को तार-तार करती ये खबर हमें ये सोचने पर मजबूर कर देती है कि क्या हम उस समाज में रहते हैं, जहां इंसान के रूप में भेड़िये एक मासूम की इज्जत को नोंचने के लिए हर जगह खड़े हैं.
जमशेदपुर के मानगो में 18 लोगों ने एक मासूम के साथ महापाप किया, उसके बाद गुनहगारों को सजा दिलाने का ठेका लिये कानून के रखवालों ने भी ही उसकी अस्मत को तार-तार कर दिया. अपने साथ हुई हैवानियत की इस दास्तां को पीड़िता ने रो-रोकर एडीजे-5 की कोर्ट के सामने बयां किया.
पीड़िता ने कोर्ट को बताया कि उसके साथ 18 गुनहगारों ने गलत काम किया. साथ ही उसका वीडियो भी बनाकर उसे ब्लैकमेल किया. आरोपियों ने जंगल में ले जाकर उसके साथ महापाप किया. फिर जब पुलिस उसे MGM थाने लाई तब कानून के रखवाले डीएसपी और इंस्पेक्टर ने भी मासूम के साथ दुष्कर्म किया. जिसके बाद एक महिला उसकी चाची बनकर आयी और उसे छुड़ा कर ले गयी.
इस घटना के बाद भी उसे एनएच-33 स्थित कई होटलों में ले जाया गया, जहां कई और लोगों ने उसके साथ दुष्कर्म किया और उसका वीडियो भी बनाया. पीड़िता जिस अपार्टमेंट में रहती थी, वहां के फ्लैट में भी ले जाकर उसके साथ दरिंदगी की गई. पीड़िता ने रो-रोकर कोर्ट में इंसाफ की गुहार लगाई है. इस मामले की अगली सुनवाई 23 नवंबर को होगी. अब देखना ये होगा कि गुड़िया के गुनहगारों को कब सजा मिलेगी.