ब्रेकिंग न्यूज़

पटना में अवैध अतिक्रमण के खिलाफ फिर गरजेगा जिला प्रशासन का बुलडोजर, इस दिन से शुरू होगा विशेष अभियान पटना में अवैध अतिक्रमण के खिलाफ फिर गरजेगा जिला प्रशासन का बुलडोजर, इस दिन से शुरू होगा विशेष अभियान ‘गुंडों के दम पर चल रही TMC’, गिरिराज सिंह का ममता बनर्जी पर बड़ा हमला हर्ष फायरिंग केस में बुरे फंसे जीतनराम मांझी के करीबी, HAM प्रवक्ता दानिश रिजवान के खिलाफ केस दर्ज हर्ष फायरिंग केस में बुरे फंसे जीतनराम मांझी के करीबी, HAM प्रवक्ता दानिश रिजवान के खिलाफ केस दर्ज अब पहले से भी अधिक महंगी और लग्जरी गाड़ियों से घूमेंगे बिहार के मंत्री और अधिकारी, सरकार ने जारी किया आदेश अब पहले से भी अधिक महंगी और लग्जरी गाड़ियों से घूमेंगे बिहार के मंत्री और अधिकारी, सरकार ने जारी किया आदेश ‘देश में दो ही खलनायक- पहला मुसलमान और दूसरा सवर्ण’, बृजभूषण शरण सिंह के बयान से गरमाई सियासत ‘देश में दो ही खलनायक- पहला मुसलमान और दूसरा सवर्ण’, बृजभूषण शरण सिंह के बयान से गरमाई सियासत चोरनिया कांड में बड़ा एक्शन: SHO समेत पूरी टीम सस्पेंड, लापरवाही बरतने पर SSP ने की कार्रवाई

Home / news / मरीजों को मिलेगी बेहतर सुविधा : PMCH बना दुनियां का दूसरा सबसे बड़ा...

मरीजों को मिलेगी बेहतर सुविधा : PMCH बना दुनियां का दूसरा सबसे बड़ा अस्पताल,CM नीतीश ने दिया बड़ी सौगात..

27-Feb-2024 11:11 AM

By First Bihar

PATNA :-पटना का पीएमसीएच विश्व का दूसरा सबसे बड़ा अस्पताल बनने जा रहा है। इसके लिए अस्पताल का पुनर्विकास किया जा रहा है और इस पुनर्विकास योजना के तहत 903.50 करोड़ की लागत से विभिन्न भवनों का उद्घाटन और शिलान्यास सीएम नीतीश कुमार ने किया है। इसके लिए आज पीएमसीएच परिसर में समारोह का आयोजन किया गया। 


इस परियोजना के उद्घाटन के साथ ही पटना का पीएमसीएच दुनिया का दूसरा सबसे बड़ा अस्पताल बन गया है। इसके साथ ही कई सुविधायें बढ़ जायेगी।इसमें 250 करोड़ रूपये ग्रीन ग्रिड पर खर्च हो रहा है। इसके साथ ही नये आधुनिक भवन में ब्लड बैंक की सुविधा शुरू हो रही है.एक ही छत के नीचे थैलेसीमिया,हेमोफीलिया और एचआईवी संक्रमितों को पूरी तरह से नि:शुल्क ब्लड दिया जायेगा। 


वहीं गायनी,कैंसर,इएनटी को छोड़कर 20 विभाग की नये बिल्डिंग में शिफ्ट किया जा रहा है। छात्राओं के लिए नये छात्रावास का भी उद्घाटन किया गया है। इसके साथ ही 750 वाहनों के पार्किंग की सुविधा का इंतजाम यहां किया जा रहा है। इस समारोह में शामिल होकर खुद सीएम नीतीश कुमार इन योजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया।


 इस मौके पर डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी और विजय सिन्हा के साथ ही ऊर्जा मंत्री बिजेन्द्र प्रसाद यादव,सांसद रविशंकर प्रसाद,विधायक अरूण कुमार सिन्हा और नितिन नवीन भी मौजूद रहे। इस अवसर राज्य के 214 परियोजनाओं का लोकार्पण और 17 परियोजनाओं का शिलान्यास भी किया।