ब्रेकिंग न्यूज़

Bihar Panchayat Elections 2026 : इस साल पंचायत चुनाव में पहली बार ईवीएम, फॉर्म 1 का इंतजार; जानिए कब शुरू होगा वोटर लिस्ट का काम Bihar Diwas 2026 : पटना में 3 दिन तक मनाया जाएगा भव्य बिहार दिवस, ‘उन्नत बिहार, उज्ज्वल बिहार’ थीम पर कार्यक्रम Bihar weather : बिहार में बदला मौसम का मिज़ाज, 24 जिलों में येलो अलर्ट; भारी बारिश और तेज हवाओं की संभावना दिल्ली में शाहनवाज हुसैन के आवास पर ईद मिलन समारोह, नितिन नबीन-चिराग पासवान सहित कई बड़े नेता रहे मौजूद मुजफ्फरपुर में ईद पर विरोध प्रदर्शन, शिया समुदाय ने काली पट्टी बांधकर अमेरिका-इजराइल के खिलाफ जताया विरोध बंगाल चुनाव से पहले ममता बनर्जी का बड़ा दांव, बिहार दिवस पर बिहारी वोटर्स को लुभाने की कोशिश मधुबनी में 38 लाख की कर चोरी, वाणिज्यकर विभाग की रेड में खुलासा, 15 लाख रुपये तत्काल डिपोजिट Bihar Diwas:पटना के गांधी मैदान में बिहार दिवस कार्यक्रम का आयोजन कल, डीएम ने तैयारियों का लिया जायजा बिहार में आंधी-बारिश का कहर, 6 की मौत, 10 लोग घायल, ओलावृष्टि से फसलें भी बर्बाद बिहार में लू से बचाव के लिए स्वास्थ्य विभाग अलर्ट, अस्पतालों में डेडिकेटेड वार्ड की व्यवस्था करने के निर्देश

Home / news / मंत्री ने सोशल डिस्टेंसिंग की उड़ाई धज्जियां, मंत्री के साथ-साथ सैकड़ोंं कार्यकर्ता थे...

मंत्री ने सोशल डिस्टेंसिंग की उड़ाई धज्जियां, मंत्री के साथ-साथ सैकड़ोंं कार्यकर्ता थे बिना मास्क के

09-Jun-2020 04:19 PM

KAIMUR: बिहार सरकार के कृषि मंत्री प्रेम कुमार किसान के परिवार से मुलाकात करने के लिए कैमूर गए थे. इस परिवार के पिता और बेटे की अपराधियों ने कुछ दिन पहले चाकू मारकर खेत में हत्या कर दी थी. उस परिवार के लोगों से ही मिलने के लिए आज प्रेम कुमार तराव गांव गए थे, लेकिन इस दौरान सोशल डिस्टेंसिंग की धज्जियां उड़ गई. 

मिलेगा इंसाफ

परिजनों से मुलाकात के बाद कृषि मंत्री प्रेम कुमार ने बताया इस हत्याकांड में परिजनों को पुलिस न्याय दिलाएगी. जो भी दोषी होंगे उसको कानून के तहत सजा दिया जाएगी. परिवारिक लाभ और कबीर अंत्येष्टि के तरफ से मदद दे दिया गया है. फिलहाल श्रम विभाग द्वारा 4 जून को रोजगार दिलाने के क्षेत्र में एसडीओ को बोल दिया गया है, इन्हें रोजगार उपलब्ध करा दिया जाएगा. जिससे आर्थिक संकट से इन्हें जूझना नहीं पड़े.

सैकड़ों लोग थे वह भी बिना मास्क के

प्रेम कुमार के साथ सैकड़ों  कार्यकर्ता और ग्रामीण थे. इस दौरान उनका किसी को भी कोरोना का डर नहीं था. केंद्र और बिहार सरकार ने कोरोना महामारी से लोगों को बचाने के लिए मास्क पहनना अनिवार्य किया था और सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करने को कहा गया था लेकिन बिहार सरकार के मंत्री और उनके समर्थकों द्वारा खुलेआम सोशल डिस्टेंस की धज्जियां उड़ाया गया.