पिता की सिलाई मशीन से बुना सपना, बेटी शाजिया ने किया साकार: आर्ट्स में बिहार की तीसरी टॉपर बनकर रचा इतिहास पति-पत्नी और वो का मामला: मास्टर के प्यार में पागल बीवी ने पति का घोंट डाला गला, इलाके में मचा हड़कंप बगहा की नासरीन प्रवीण बनीं बिहार आर्ट्स की थर्ड टॉपर, उत्तर बिहार में रहीं अव्वल Bihar Topper Success Story: नाना के निधन से टूटा मन, फिर भी नहीं हारी हिम्मत, गया की निशु बनी बिहार टॉपर बिहार में अपराधियों का तांडव: बाइक सवार बदमाशों ने कारोबारी को मारी गोली, दिनदहाड़े फायरिंग से हड़कंप बिहार में अवैध खनन पर बड़ी कार्रवाई: पंचमहला से हथियारबंद दो अपराधी गिरफ्तार, सोनू-मोनू गैंग से जुड़े तार मुजफ्फरपुर की पलक ने इंटर साइंस में 5वां रैंक किया हासिल, जिले और स्कूल का नाम किया रोशन निशांत कुमार का बड़ा बयान: 2005 से पहले बिहार में था दंगा और हिंसा का दौर, पिताजी ने बदली तस्वीर ट्रेनों में तत्काल टिकट के लिए नया सिस्टम लागू, लंबी लाइनों और धोखाधड़ी से मिलेगी राहत ट्रेनों में तत्काल टिकट के लिए नया सिस्टम लागू, लंबी लाइनों और धोखाधड़ी से मिलेगी राहत
07-Jan-2022 06:02 PM
PATNA : बिहार में बेकाबू कोरोना संक्रमण के बीच नीतीश कैबिनेट में संक्रमित मंत्रियों की संख्या लगातार बढ़ती जा रही है। आज कैबिनेट के एक और मंत्री कोरोना संक्रमित पाए गए हैं। वीआईपी अध्यक्ष और मंत्री मुकेश सहनी की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। उनके आवास में उनके साथ और 12 लोगों की रिपोर्ट भी पॉजिटिव आई है। फिलहाल उन्होंने खुद को अपने आवास पर ही आइसोलेट कर लिया है।
राज्य कैबिनेट की बैठक से लेकर उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव की तैयारियों को लेकर पार्टी की बैठकों में मौजूद रहने वाले मंत्री मुकेश सहनी की तबीयत थोड़ी खराब लग रही थी इसके बाद उन्होंने अपना कोरोना टेस्ट करवाया और अब जांच रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। मुकेश सहनी 2 दिन पहले पटना के होटल चाणक्य में आयोजित स्टेट लेवल बैंकर्स कमेटी की बैठक में शामिल हुए थे। उनके साथ मंत्री शाहनवाज हुसैन और राज्य सरकार के अधिकारी भी बैठक में मौजूद रहे थे लेकिन राहत की बात यह है कि शाहनवाज हुसैन कोरोना संक्रमित नहीं पाए गए हैं।
इसके पहले बिहार के दोनों डिप्टी सीएम तार किशोर प्रसाद और रेणु देवी की रिपोर्ट पॉजिटिव आ चुकी है। मंत्री अशोक चौधरी, सुनील कुमार, संतोष सुमन, अमरेंद्र प्रताप, जनक राम की रिपोर्ट भी पॉजिटिव है और यह सभी कोरोना से संक्रमित होने के बाद होम आइसोलेशन में चल रहे हैं।