ब्रेकिंग न्यूज़

Bihar weather update :बिहार में बदला मौसम का मिजाज: बारिश, घना कोहरा और बढ़ता AQI, अलर्ट जारी मधुबनी पुलिस की बड़ी कार्रवाई: TOP-10 अपराधी और गांजा तस्कर नरेश यादव गिरफ्तार झारखंड के बोकारो में हाथियों का तांडव, एक ही परिवार के 3 लोगों की रौंदा मुजफ्फरपुर में सरकारी गाड़ी के दुरुपयोग का वीडियो वायरल, तिमुल अध्यक्ष की फैमिली पर सवाल, ग्रामीण SP ने दिए जांच के आदेश पटना में बिना निशान थायरॉइड सर्जरी की ऐतिहासिक सफलता, रुबन मेमोरियल हॉस्पिटल में नई मेडिकल उपलब्धि Bihar News: होली पर घर आना चाहते हैं तो आपके लिए है 285 स्पेशल ट्रेन, ECR ने दी जानकारी Bihar News: बिहार में अवैध खनन के खिलाफ सरकार सख्त, एक महीने में करीब पांच हजार जगहों पर छापेमारी; 673 वाहन जब्त Bihar News: बिहार में अवैध खनन के खिलाफ सरकार सख्त, एक महीने में करीब पांच हजार जगहों पर छापेमारी; 673 वाहन जब्त बिहटा के NSMCH में Annual College Fest “ADRENERGY 2.0” का भव्य शुभारंभ, 8 दिनों तक चलेगा कार्यक्रम मधुबनी: अंतर्राष्ट्रीय साइबर फ्रॉड गिरोह का पर्दाफाश, चार ठग गिरफ्तार

मंत्री Jivesh Mishra के साथ खड़े हुए JDU के विधायक, बोले.. अधिकारियों का मन चढ़ गया है

मंत्री Jivesh Mishra के साथ खड़े हुए JDU के विधायक, बोले.. अधिकारियों का मन चढ़ गया है

03-Dec-2021 11:27 AM

PATNA : मंत्री जीवेश मिश्रा के मसले पर बिहार विधानसभा में आज काफी देर तक हंगामा चलता रहा. अलग-अलग दल से आने वाले सदस्यों ने अपनी राय रखी. लेकिन इस बीच जेडीयू इस मसले पर चुप रहा. हालांकि जेडीयू के विधायक डॉक्टर संजीव कुमार ने इस मसले पर मंत्री जीवेश मिश्रा का समर्थन किया. विधायक ने कहा कि अधिकारियों का मनोबल बढ़ा हुआ है और ऐसे में लगातार जनप्रतिनिधियों को अपमानित होना पड़ा है. ऐसे अधिकारियों के खिलाफ जरूर एक्शन लिया जाना चाहिए.


विधानसभा में इस मसले पर बीजेपी के वरिष्ठ नेता और विधायक नंदकिशोर यादव ने भी अपनी बात रखी. नंदकिशोर यादव ने कहा कि विधानसभा अध्यक्ष हम सभी के संरक्षक हैं और वह इस मामले पर जो भी फैसला लेंगे सदन को स्वीकार करना चाहिए. बीजेपी के एक और विधायक ज्ञानेंद्र सिंह ज्ञानू ने कहा कि आज विपक्ष इस मसले पर सियासत कर रहा है जबकि इसी विधानसभा के अंदर अध्यक्ष को बंधक बना लिया गया था. इस मामले पर भी कार्रवाई होनी चाहिए थी जो विधायकों के ऊपर नहीं हुई.


विधानसभा में इस शोर-शराबे के बीच भाकपा माले के महबूब आलम ने कहा कि विधायकों के साथ अपमानजनक रवैया बर्दाश्त नहीं किया जा सकता. मंत्री जीवेश मिश्रा के मामले में अगर डीएम और एसएसपी दोषी हैं, उन्होंने गलत किया है तो उन्हें सदन में बुलाकर माफी मांगनी चाहिए. 


वहीं कांग्रेस के विधायक के विजय शंकर दुबे ने कहा कि जब तक यह मामला सदन में नहीं आया था तब तक मंत्री जीवेश मिश्रा का व्यक्तिगत मसला हो सकता था लेकिन अब यह मसला सदन की संपत्ति है. इसलिए सदन को ही इस पर फैसला लेने चाहिए.