बिहार दिवस समारोह के स्टॉल में लगे पुराने फूल को देख मंत्री ने लगाई फटकार, कहा..बेटी की शादी में फ्रेश फूल लगाएंगे और सरकारी काम में बासी खेत में काम कर रही महिला पर भालू ने किया हमला, इलाके में दहशत का माहौल श्रीलंका में पेट्रोल-डीजल 400 रुपये पार, मिडिल ईस्ट संकट से बढ़ी महंगाई लॉज में रहकर तैयारी करने वाले छात्र-छात्राओं को फ्री में गैस सिलेंडर देंगे पप्पू यादव, पूर्णिया सांसद की बड़ी पहल मुजफ्फरपुर: शहीद जगवीर राय के लिए पप्पू यादव ने दिया महाधरना, दोषियों की गिरफ्तारी और स्पीडी ट्रायल चलाये जाने की मांग 11 साल बाद जिंदा घर लौटी 80 वर्षीया लीलावती, मृत समझ परिवारवाले हर साल मना रहे थे पुण्यतिथि हरिद्वार में जयपुरिया यात्री निवास का उद्घाटन, श्रद्धालुओं की सुविधा पर जोर हरिद्वार में जयपुरिया यात्री निवास का उद्घाटन, श्रद्धालुओं की सुविधा पर जोर मायके जा रही महिला से झपटा सोने की बाली, पकड़े जाने पर चोर ने निगला, एक्स-रे रिपोर्ट देखकर डॉक्टर रह गये हैरान पटना में खेल मंत्री रक्षा खडसे ने सराहा बिहार मॉडल, देशभर में लागू होगी मैदान निर्माण योजना
08-Jun-2023 03:44 PM
By First Bihar
DESK: भीषण गर्म की मार झेल रहे बिहार और झारखंड के लोगों के लिए राहत भरी खबर है। मॉनसून ने केरल में दस्तक दे दी है और जल्द ही दक्षिण भारत के अन्य राज्यों में भी इसका असर दिखने लगेगा। आमतौर पर एक जून से ही मानसून की शुरुआत हो जाती है लेकिन इस बार मानसूम एक सप्ताह की देरी से आया है। मौसम वैज्ञानिकों के मुताबिक बिपरजॉय चक्रवात के कारण पहले सप्ताह में मानसून कमजोर रहेगा।
मौसम विभाग के मुताबिक अगले 24 घंटों में मॉनसून पूरे केरल में सक्रिय हो जाएगा और अगले 48 घंटों के भीतर तमिलनाडु, कर्नाटक, पूर्वोत्तर भारत और दक्षिण पश्चिम में इसका असर दिखने लगेगा। इसके बाद मानसून मध्य भारत होते हुए धीरे धीरे उत्तर प्रदेश, बिहार, झारखंड, राजस्थान, दिल्ली, पंजाब और हरियाणा जैसे राज्यों तक पहुंच जाएगा। मानसून की रफ्तार शुरुआत के एक सप्ताह तक धीमी रहेगी लेकिन इसके बाद यह रफ्तार पकड़ लेगा हालांकि इस देरी का खेती और फसल पर कोई असर नहीं पड़ेगा।
बता दें कि अमूमन मानसून 1 जून तक केरल में दस्तक दे देता है और अगले पंद्रह दिनों में पूरी तरह से सक्रिय हो जाता है लेकिन इस बार मानसून की दस्तक एक सप्ताह देरी से हुई है। मौसम विभाग ने शुरुआत में मानसून के 4 जून तक केरल में दस्तक देने की बात कही थी लेकिन बाद में इसे बदलकर 7 जून कर दिया था और आखिरकार 8 जून को मानसून ने दस्तक दे दी। मानसून के आने के बाद संभावना जताई जा रही है कि भीषण गर्मी से लोगों को राहत मिलेगी। मौसम विभाग ने संभावना जताई है कि बारिश का औसत सभी क्षेत्रों में सामान्य रहेगा।
बिहार दिवस समारोह में अनोखा नजारा: नीतीश के गुब्बारे जमीन पर गिरे, सम्राट चौधरी के उड़े आसमान में...
बिहार दिवस पर CM नीतीश को बधाई, JDU प्रदेश महासचिव ने मुख्यमंत्री से की मुलाकात....दी शुभकामनाएं ...
पूर्व JDU नेता केसी त्यागी ने RLD का दामन थामा, दिल्ली में पार्टी चीफ जयंत चौधरी ने दिलाई सदस्यता...