ब्रेकिंग न्यूज़

बिहार में अपराधियों का तांडव: बाइक सवार बदमाशों ने कारोबारी को मारी गोली, दिनदहाड़े फायरिंग से हड़कंप बिहार में अवैध खनन पर बड़ी कार्रवाई: पंचमहला से हथियारबंद दो अपराधी गिरफ्तार, सोनू-मोनू गैंग से जुड़े तार मुजफ्फरपुर की पलक ने इंटर साइंस में 5वां रैंक किया हासिल, जिले और स्कूल का नाम किया रोशन निशांत कुमार का बड़ा बयान: 2005 से पहले बिहार में था दंगा और हिंसा का दौर, पिताजी ने बदली तस्वीर ट्रेनों में तत्काल टिकट के लिए नया सिस्टम लागू, लंबी लाइनों और धोखाधड़ी से मिलेगी राहत ट्रेनों में तत्काल टिकट के लिए नया सिस्टम लागू, लंबी लाइनों और धोखाधड़ी से मिलेगी राहत उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने चाणक्य, अशोक और जरासंध से CM नीतीश की तुलना, कहा–दिल्ली से बिहार को करेंगे गाइड चिराग पासवान ने किया बड़ा खुलासा, मुख्यमंत्री की दौड़ से खुद को बताया बाहर, जानिए… नए सीएम पर क्या बोले? Bihar Transport News: परिवहन विभाग के MVI की गाड़ी और 'भतीजा' के अवैध वसूली का खेल, शिकायत पर गाड़ी जब्त...दो हिरासत में पटना जंक्शन पर रेल पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 7 लाख के गहनों के साथ तीन शातिर गिरफ्तार

Home / news / ब्राह्मणों को गाली देने के बाद मांझी ने आज भोज पर बुलाया, HAM...

ब्राह्मणों को गाली देने के बाद मांझी ने आज भोज पर बुलाया, HAM कर रही पार्टी से जुड़े पंडितों के जुगाड़

27-Dec-2021 08:23 AM

PATNA : ब्राह्मणों को संबोधित करते हुए गाली गलौज करने वाले पूर्व मुख्यमंत्री और हिंदुस्तानी आवाम मोर्चा के अध्यक्ष जीतन राम मांझी अपनी सियासत चमकाने के लिए हर जुगाड़ कर रहे हैं. जीतन मांझी ने पहले ब्राह्मणों को गाली दी और अब वह उन्हें भोज पर आमंत्रित कर चुके हैं.


युवा मोर्चा के अध्यक्ष मांझी के सरकारी आवास पर आज ब्राह्मण भोज का आयोजन किया गया है. हालांकि इस भोज में शामिल होने से ब्राह्मणों ने साफ तौर पर इंकार कर दिया है. ऐसे में जीतन राम मांझी और उनकी पार्टी के नेता ऐसे ब्राह्मणों का जुगाड़ करने में जुटे हुए हैं जो कहीं न कहीं पार्टी या फिर अन्य नेताओं के बुलावे पर भोज में चले आए.


दरअसल, ब्राह्मणों को लेकर आपत्तिजनक टिप्पणी करने वाले पूर्व मुख्यमंत्री जीतन राम मांझी की भारी फजीहत हो रही है, मांझी ने जो विवादित बयान दिया उसके बाद उनका हर तरफ विरोध हुआ है, खुद भारतीय जनता पार्टी के नेताओं ने मांझी के खिलाफ मोर्चा खोल रखा है, नीतीश कुमार भी मांझी के इस बयान से नाराज बताए जा रहे हैं. लेकिन हिंदुस्तानी आवाम मोर्चा अब इस मसले को राजनीतिक तौर पर भुनाने में जुट गया है.


एक तरफ ब्रह्मणों को लेकर आपत्तिजनक टिप्पणी तो वहीं दूसरी तरफ ब्राह्मण भोज का आयोजन यह सब कुछ सियासी लग रहा है. खास बात यह है कि मांझी के ब्राह्मण भोज में शामिल होने से तमाम ऐसे ब्राह्मणों ने इंकार कर दिया है जो पूर्व मुख्यमंत्री के बयान से आहत हैं. इसके बावजूद पार्टी के नेता लगातार ब्राह्मणों का जुगाड़ करने में जुटे हुए हैं ताकि आयोजन को सफल बनाया जा सके.


जानकार सूत्रों की मानें तो हिंदुस्तानी आवाम मोर्चा के कई नेता रविवार की देर शाम तक के ऐसे ब्राह्मणों को भोज में आने के लिए समझाते रहे जो उनके प्रभाव में आ सकते हैं. अब देखना होगा कि ब्राह्मण समाज के खिलाफ आपत्तिजनक टिप्पणी करने वाले जीतन राम मांझी की इस दावत में कौन से ब्राह्मण शामिल होते हैं.