ब्रेकिंग न्यूज़

मधुबनी की शांभवी प्रिया ने बिहार में लहराया परचम, मैट्रिक में 7वां रैंक हासिल बिजली मिस्त्री की बेटी बनीं जिला टॉपर, 478 अंक लाकर राखी ने रचा सफलता का नया इतिहास दवा व्यवसायी को बदमाशों ने बनाया निशाना, बाइक की डिक्की तोड़कर 65 हजार रुपये ले भागे एकतरफा प्यार में युवक की हत्या, लड़की के भाई और दोस्त को पुलिस ने दबोचा राबड़ी आवास में लौंडा डांस का आयोजन, लालू -तेजस्वी समेत कई कार्यकर्ता रहे मौजूद बिहार को जल्द मिलेंगे 25 नए IAS अधिकारी, इस दिन करेंगे ज्वाइन; प्रशासनिक कामकाज को मिलेगी रफ्तार बिहार को जल्द मिलेंगे 25 नए IAS अधिकारी, इस दिन करेंगे ज्वाइन; प्रशासनिक कामकाज को मिलेगी रफ्तार गोपालगंज पुलिस ने पशु तस्कर गिरोह का किया भंडाफोड़, सात गिरफ्तार Bihar Board Matric Result 2026: आंगनबाड़ी सेविका और किसान का बेटा बना स्टेट टॉपर, मैट्रिक परीक्षा में 8वां रैंक किया हासिल पनोरमा स्टार 2026 : बॉलीवुड एक्टर चंकी पांडेय ने बांधा समा, कलाकारों के साथ झूमा छातापुर

Home / news / Delhi Assembly election : मनीष सिसोदिया वाली सीट से अवध ओझा लड़ेंगे...

Delhi Assembly election : मनीष सिसोदिया वाली सीट से अवध ओझा लड़ेंगे चुनाव, AAP ने विधानसभा चुनाव को लेकर दिया टिकट

09-Dec-2024 01:01 PM

By First Bihar

DESK : दिल्ली विधानसभा चुनाव को लेकर आम आदमी पार्टी ने अपनी दूसरी लिस्ट जारी कर दी है। इस लिस्ट में 20 लोगों को जगह दी गई है। इस दूसरी लिस्ट में जो बातें अहम तौर पर देखने को मिला वह यह था कि मनीष सिसोदिया वाली सीट से अवध ओझा चुनाव लड़ेंगे। यह कुछ दिन पहले ही आम आदमी पार्टी से जुड़ें थे और अब उन्हें टिकट भी मिल गया है। 


दरअसल, टीचर से नेता बने अवध ओझा को AAP ने पटपड़गंज से मनीष सिसोदिया की जगह टिकट दिया है। जबकि इस बार मनीष सिसोदिया को जंगपुरा से टिकट दिया है।  AAP की दूसरी लिस्ट में 20 उम्मीदवारों का नाम जारी किया गया है।  इस बार भी वर्तमान विधायकों का टिकट कटा है। हालांकि, दिल्ली में अभी विधानसभा चुनाव की तारीखों का ऐलान नहीं हुआ है। लेकिन, इससे पहले ही राजनीतिक हलचल तेज हो गई है। 


जानकारी के मुताबिक आम आदमी पार्टी के दिग्गज नेता और दिल्ली के पूर्व उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया अब तक पटपड़गंज विधानसभा सीट से चुनाव लड़ते रहे हैं, लेकिन इस बार उनकी सीट बदल दी गई है और पार्टी ने उन्हें जंगपुरा सीट से मैदान में उतारा है। पार्टी कुछ दिन पहले ही अपने 11 उम्मीदवारों की पहली लिस्ट जारी कर चुकी है। इस बार पहली लिस्ट की तुलना में अधिक उम्मीदवारों के नामों का ऐलान किया गया है। 


पटपड़गंज सीट से अवध ओझा को मैदान में उतारा गया है। सिसोदिया के अलावा AAP ने मुस्तफाबाद से आदिल अहमद खान को टिकट दिया है। जबकि मादीपुर सीट से राखी बिड़लान, जनकपुरी से प्रवीण कुमार, शाहदरा से पद्मश्री जितेंद्र सिंह शंटी, गांधीनगर से नवीन चौधरी को उतारा गया है। हालांकि मौजूदा विधायक हाजी यूनूस का टिकट काट दिया गया है।