ब्रेकिंग न्यूज़

मुंगेर में स्वास्थ्य केन्द्र और सामुदायिक भवन बनने वाली जमीन पर प्रशासन ने शव को दफनाने से रोका, ग्रामीणों ने जताया विरोध बेगूसराय में युवक की संदिग्ध मौत: घर से निकला और लौटा लाश बनकर मुंगेर में 3 मिनी गन फैक्ट्री का भंडाफोड़: हथियार और उपकरण के साथ 3 गिरफ्तार अंतर-जिला चोर गिरोह का भंडाफोड़: चोरी की सामान के साथ दो बदमाश गिरफ्तार कटिहार में बच्चा चोरी के शक में बुजुर्ग महिला की पिटाई, भीड़ से पुलिस ने बचाया मुजफ्फरपुर में बीच सड़क मुखिया पति और ग्रामीण में मारपीट, कमर में पिस्टल के साथ VIDEO वायरल सगाई के बाद फोन पर अकेले बात नहीं करेंगे मंगेतर, इस समाज का अनोखा फैसला Bihar News: बिहार के 85 प्रखंडों में इसी साल शुरू होंगी डिजिटल लाइब्रेरी, 243 विधानसभा क्षेत्रों तक विस्तार का लक्ष्य Bihar News: बिहार के 85 प्रखंडों में इसी साल शुरू होंगी डिजिटल लाइब्रेरी, 243 विधानसभा क्षेत्रों तक विस्तार का लक्ष्य Patna NEET student death: नीट छात्रा मौत मामले में तीसरी बार जहानाबाद पहुंची CBI की टीम, मामा के घर के सदस्यों से कई घंटों तक की पूछताछ

बिहार : मंडप में पहुंचने से पहले ही दूल्हे की मौत, एक महीने पहले हुआ था कोरोना संक्रमित

बिहार : मंडप में पहुंचने से पहले ही दूल्हे की मौत, एक महीने पहले हुआ था कोरोना संक्रमित

09-Jun-2021 09:01 AM

SUPAUL : बिहार के सुपौल जिले से एक अजीबोगरीब मामला सामने आया है. दरअसल, शादी करने निकले एक दूल्हे की मंडप में पहुंचने से पहले ही मौत हो गई. इस घटना के बाद शादी का माहौल गम में बदल गया और परिजनों में कोहराम मच गया. 


घटना वीरपुर वार्ड नंबर- 4 स्थित राम जानकी मंदिर की है. बताया जा रहा है कि मंदिर में एक शादी होनी थी. बारात जैसे ही पहुंची वैसे ही दूल्हा लंबी-लंबी सांसें लेने लगा. इतना ही नहीं उसे खून की उल्टी भी हुई. आनन-फानन में उसे अस्पताल ले जाया गया, जहां उसकी मौत हो गई. बताया जा रहा है कि दूल्हे का ऑक्सीजन लेवल 35 पर पहुंच गया था. दूल्हा एक महीने पहले ही कोरोना से संक्रमित भी हुआ था लेकिन स्वस्थ होकर वह घर लौट चुका था.


मिली जानकारी के अनुसार वीरपुर थाना के गौसपुर पट्टी निवासी 22 वर्षीय मौसम कुमार पासवान की शादी थी. दूल्हा बारात के साथ राम जानकी मंदिर पहुंचा. मंदिर पहुंचते ही मौसम की तबीयत अचानक खराब हो गई. वह खून की उल्टियां करने लगा. उसे लोग अनुमंडल अस्पताल वीरपुर ले गए जहां उसकी मौत हो गई. अस्पताल के उपाधीक्षक डॉ. कुमार वीरेंद्र प्रसाद ने बताया कि दूल्हे की हालत बेहद खराब थी. वहीं, दूल्हे की मौत के बाद से परिजनों में कोहराम मच गया है.