ब्रेकिंग न्यूज़

कौन होगा बिहार का नया सीएम? मीडिया के इस सवाल पर बोले आनंद मोहन, कहा..BJP में पर्ची से तय होता है नाम बेगूसराय में विजिलेंस की बड़ी कार्रवाई: 12 हजार घूस लेते आपूर्ति पदाधिकारी और डीलर गिरफ्तार घूसखोर ESI की गिरफ्तारी का विरोध: परिवहन विभाग के कर्मचारियों ने किया काम-काज ठप चिराग के सामने नरम पड़े पारस, करने लगे पार्टी और परिवार को एक करने की मांग, कहा..भतीजा CM बनें तो खुशी होगी नीतीश के गृह क्षेत्र नालंदा का मामला पप्पू यादव ने लोकसभा में उठाया, कहा..दोषियों को मिले फांसी की सजा बिहार में भीषण सड़क हादसा: बाप-बेटा समेत तीन लोगों की दर्दनाक मौत, दो बाइक की हुई सीधी भिड़ंत बिहार में भीषण सड़क हादसा: बाप-बेटा समेत तीन लोगों की दर्दनाक मौत, दो बाइक की हुई सीधी भिड़ंत वाहन चोर गिरोह का किया पर्दाफाश, 5 शातिर गिरफ्तार; भारी मात्रा में चोरी के गाड़ियां बरामद वाहन चोर गिरोह का किया पर्दाफाश, 5 शातिर गिरफ्तार; भारी मात्रा में चोरी के गाड़ियां बरामद छपरा में शॉर्ट सर्किट से लगी आग, 7 एकड़ में लगी गेहूं की फसल जलकर राख

Home / news / मानव श्रृंखला में शामिल अधिकारियों-कर्मचारियों को एक दिन का क्षतिपूर्ति अवकाश, सामान्य प्रशासन...

मानव श्रृंखला में शामिल अधिकारियों-कर्मचारियों को एक दिन का क्षतिपूर्ति अवकाश, सामान्य प्रशासन विभाग ने दिया आदेश

16-Jan-2020 06:54 AM

PATNA : जल जीवन हरियाणवी सहित समाज सुधार के अन्य मुद्दों पर 19 जनवरी को बनने वाली मानव श्रृंखला को सफल बनाने के लिए राज्य सरकार हर संभव प्रयास कर रही है। नीतीश सरकार ने मानव श्रृंखला में शामिल होने वाले सरकारी अधिकारियों और कर्मचारियों को एक दिन का क्षतिपूर्ति अवकाश देने का फैसला किया है। सामान्य प्रशासन विभाग ने इस संबंध में आदेश भी जारी कर दिया है।

सामान्य प्रशासन विभाग ने जो आदेश जारी किया है उसमें कहा गया है कि सभी विभागों के पदाधिकारियों और कर्मियों से मानव श्रृंखला में शामिल होने की अपेक्षा की जाती है। सरकार ने मानव श्रृंखला में शामिल होने को लेकर जो गाइडलाइन जारी की है उसके मुताबिक के सभी कार्यालयों के वरीय पदाधिकारी ह्यूमन चेन के लिए नोडल पदाधिकारी को नामित करेंगे। उन्हीं के नेतृत्व में विभागीय कार्यालय के सभी लोग एक स्थान पर खड़े होकर मानव श्रृंखला का हिस्सा बनेंगे। 

मानव श्रृंखला में शामिल होने वाले राज्य कर्मियों को अब सरकार की तरफ से एक दिन का क्षतिपूर्ति अवकाश भी मिलेगा।