हॉस्पिटल बंद करो..डॉक्टर यहां नहीं रहता है, युवक की मौत से गुस्साए परिजनों ने किया हंगामा छपरा में हथियार तस्करी गिरोह का पर्दाफाश, STF ने 5 तस्करों को दबोचा उच्च न्यायालय का आदेश भी नहीं मान रहा पटना आईआईटी, सैकड़ों स्कूली बच्चों का भविष्य दांव पर लगा: देव ज्योति कौन होगा बिहार का नया सीएम? मीडिया के इस सवाल पर बोले आनंद मोहन, कहा..BJP में पर्ची से तय होता है नाम बेगूसराय में विजिलेंस की बड़ी कार्रवाई: 12 हजार घूस लेते आपूर्ति पदाधिकारी और डीलर गिरफ्तार घूसखोर ESI की गिरफ्तारी का विरोध: परिवहन विभाग के कर्मचारियों ने किया काम-काज ठप चिराग के सामने नरम पड़े पारस, करने लगे पार्टी और परिवार को एक करने की मांग, कहा..भतीजा CM बनें तो खुशी होगी नीतीश के गृह क्षेत्र नालंदा का मामला पप्पू यादव ने लोकसभा में उठाया, कहा..दोषियों को मिले फांसी की सजा बिहार में भीषण सड़क हादसा: बाप-बेटा समेत तीन लोगों की दर्दनाक मौत, दो बाइक की हुई सीधी भिड़ंत बिहार में भीषण सड़क हादसा: बाप-बेटा समेत तीन लोगों की दर्दनाक मौत, दो बाइक की हुई सीधी भिड़ंत
13-Dec-2019 07:17 PM
PATNA: आयुक्त पटना प्रमंडल संजय कुमार अग्रवाल की अध्यक्षता में आज आयुक्त कार्यालय में वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से 19 जनवरी 2020 को होने वाले राज्यव्यापी मानव श्रृंखला के आयोजन की तैयारी के संबंध में प्रमंडलीय स्तर पर समीक्षा बैठक की गई.
1-5 वर्ग के छात्रों को नहीं किया जाएगा शामिल
बैठक में आयुक्त पटना प्रमंडल ने बताया कि मानव श्रंखला 11:30 बजे से 12:00 तक राज्यव्यापी बनाया जाएगा. मानव श्रृंखला, जल जीवन हरियाली, नशामुक्ति, बाल विवाह समाप्ति एवं दहेज उन्मूलन को लेकर बनाई जा रही है. आयुक्त ने सभी जिलाधिकारी को निर्देश दिया कि मानव श्रृंखला की समीक्षा कर लें. पिछले वर्ष के लक्ष्य से अधिक का लक्ष्य निर्धारित किया गया है. उन्होंने कहा कि घनी आबादी वाली क्षेत्रों पर अधिक ध्यान दिया जाय. जहां अंतर जिला कनेक्टीविटी है, वैसे जिला से सम्पर्क कर मानव श्रृंखला जोड़ा जाए. उन्होंने यह भी निर्देश दिया कि यह ध्यान रखा जाय कि वर्ग-1 से वर्ग-5 तक के बच्चों को मानव श्रृंखला में शामिल नहीं किया जाए. मानव श्रृंखला गांधी मैदान, पटना से निकलकर राज्य के विभिन्न कोनों तक जायेगी. इस क्रम में मानव श्रृंखला गांधी मैदान से निकलकर विभिन्न दिशाओं में समीपवर्ती जिलों की सीमा तक जाकर संबंधित जिले के श्रृंखला से मिलेगी एवं इसी प्रकार आगे तक चलती जायेगी.
मुख्य कार्यक्रम स्थल होगा गांधी मैदान
आयुक्त ने बताया कि मानव श्रृंखला कार्यक्रम का केन्द्र बिन्दु एवं मुख्य कार्यक्रम स्थल स्थानीय गांधी मैदान पटना है. गांधी मैदान में मानव श्रृंखला से बिहार का नक्शा का निर्माण होगा एवं इसी श्रृंखला से 4 श्रृंखलायें निकालकर राज्य के विभिन्न क्षेत्रों की ओर जायेगी.आयुक्त ने सभी जिला पदाधिकारी को निर्देश दिया कि जिला के सभी अनुमंडल पदाधिकारी, प्रखंड विकास पदाधिकारी, अंचल अधिकारी, शिक्षा विभाग के प्रखंड स्तरीय पदाधिकारी, शिक्षा विभाग अपने क्षेत्र में मानव श्रृंखला के सम्बन्ध में वातावरण निर्माण हेतु जिम्मेवार होंगे.