ब्रेकिंग न्यूज़

बिहार में रफ्तार का कहर: मॉर्निंग वॉक के दौरान पुलिस अधिकारी की कार ने दंपति को रौंदा, दोनों की मौके पर हुई मौत पटना में JP गंगा पथ का विस्तार, सिर्फ आधे घंटे में दीघा से कोईलवर; जल्द बनकर तैयार होगी फोरलेन सड़क पटना में JP गंगा पथ का विस्तार, सिर्फ आधे घंटे में दीघा से कोईलवर; जल्द बनकर तैयार होगी फोरलेन सड़क केंद्रीय विद्यालय में नामांकन की प्रक्रिया शुरू, कक्षा 1 और बालवाटिका में ऐसे कराएं अपने बच्चों का एडमिशन केंद्रीय विद्यालय में नामांकन की प्रक्रिया शुरू, कक्षा 1 और बालवाटिका में ऐसे कराएं अपने बच्चों का एडमिशन बिहार के सरकारी स्कूलों में अप्रैल से कंप्यूटर की पढाई अनिवार्य, परीक्षाएं भी होंगी आयोजित; बच्चों को स्मार्ट बनाने की तैयारी बिहार के सरकारी स्कूलों में अप्रैल से कंप्यूटर की पढाई अनिवार्य, परीक्षाएं भी होंगी आयोजित; बच्चों को स्मार्ट बनाने की तैयारी चैती छठ को लेकर पटना में ट्रैफिक एडवाइजरी जारी, कई मार्गों पर डायवर्जन और प्रतिबंध लागू चैती छठ को लेकर पटना में ट्रैफिक एडवाइजरी जारी, कई मार्गों पर डायवर्जन और प्रतिबंध लागू मनीष कश्यप पर 10 लाख की रंगदारी मांगने का आरोप, यूट्यूबर समेत 7 लोगों के खिलाफ केस दर्ज

Home / news / मानवता हुई शर्मशार ! चलती एंबुलेंस से नवजात को बीच सड़क पर फेंका,...

मानवता हुई शर्मशार ! चलती एंबुलेंस से नवजात को बीच सड़क पर फेंका, मौके पर हुई मौत

07-May-2023 12:22 PM

By DHEERAJ

JAMAUI : बिहार के जमुई से एक मानवता को शर्मशार करने वाली घटना निकल कर सामने आ रही है। यहां झाझा में एक चलती एंबुलेंस से एक नवजात को चलती सड़क पर फेंक दिया गया। जिससे नवजात की मौके पर ही मौत हो गई। यह घटना NH 333 A झाझा-सोनो मुख्य सड़क के हथिया पुल का है।


दरअसल, झाझा एक तेज रफ्तार एंबुलेंस पुल पर आई। एंबुलेंस से नवजात को नदी में फेंकने की कोशिश की गई। हालांकि, नदी में गिरने के बजाय मासूम सड़क पर जा गिरा। वहीं, उसने दम तोड़ दिया। वहीं, चालक एंबलेंस लेकर फरार हो गया। जिसके बाद स्थानीय लोगों ने इस घटना की सूचना डायल 112 पर दी। सूचना पर पुलिस टीम घटनास्थल पर पहुंच कर नवजात को अस्पताल पहुंचाया। डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना की सूचना पर ग्रामीणों की भीड़ उमड़ पड़ी।


ग्रामीणों के अनुसार, रविवार की सुबह झाझा की ओर से एक एंबुलेंस सोनो की ओर जा रही थी। चलती एंबुलेंस से एक व्यक्ति ने कार्टून में ढंक एक नवजात को नदी में फेकने का प्रयास किया लेकिन, गाड़ी चलते रहने के कारण नवजात और कार्टून बीच सड़क पर जा गिरा और एंबुलेंस तेजी से सोनो की ओर चला गया।


इधर, ग्रामीणों ने बताया कि जब बच्चा सड़क पर गिरा तो नवजात की सांसें चल रही थी। जबतक ग्रामीण कुछ समझ पाते, तब तक काफी देर हो चुका था। ग्रामीणों ने सड़क पर बच्चे के बगल ईंट रख शव को सुरक्षित किया और इसकी सूचना डायल 112 को दी। इस दौरान ग्रामीण नवजात को लेकर तरह-तरह की बातें कह रहे थे।