कौन होगा बिहार का नया सीएम? मीडिया के इस सवाल पर बोले आनंद मोहन, कहा..BJP में पर्ची से तय होता है नाम बेगूसराय में विजिलेंस की बड़ी कार्रवाई: 12 हजार घूस लेते आपूर्ति पदाधिकारी और डीलर गिरफ्तार घूसखोर ESI की गिरफ्तारी का विरोध: परिवहन विभाग के कर्मचारियों ने किया काम-काज ठप चिराग के सामने नरम पड़े पारस, करने लगे पार्टी और परिवार को एक करने की मांग, कहा..भतीजा CM बनें तो खुशी होगी नीतीश के गृह क्षेत्र नालंदा का मामला पप्पू यादव ने लोकसभा में उठाया, कहा..दोषियों को मिले फांसी की सजा बिहार में भीषण सड़क हादसा: बाप-बेटा समेत तीन लोगों की दर्दनाक मौत, दो बाइक की हुई सीधी भिड़ंत बिहार में भीषण सड़क हादसा: बाप-बेटा समेत तीन लोगों की दर्दनाक मौत, दो बाइक की हुई सीधी भिड़ंत वाहन चोर गिरोह का किया पर्दाफाश, 5 शातिर गिरफ्तार; भारी मात्रा में चोरी के गाड़ियां बरामद वाहन चोर गिरोह का किया पर्दाफाश, 5 शातिर गिरफ्तार; भारी मात्रा में चोरी के गाड़ियां बरामद छपरा में शॉर्ट सर्किट से लगी आग, 7 एकड़ में लगी गेहूं की फसल जलकर राख
05-Jan-2020 07:13 PM
PATNA : नीतीश सरकार के फैसले से बिहार के मुखिया जी नाराज हैं। नाराजगी ऐसी कि 19 जनवरी को बनने वाली मानव श्रृंखला में मुखिया जी शामिल नहीं होंगे। जी हां, बिहार के कई जिलों में राज्य सरकार की तरफ से कार्रवाई करते हुए लगभग एक दर्जन मुखिया को पदमुक्त किए जाने के फैसले के खिलाफ बिहार राज्य मुखिया महासंघ ने कमर कस लिया है।
मुखिया महासंघ के प्रदेश अध्यक्ष अशोक कुमार सिंह ने कहां है कि राज्य सरकार तानाशाही के खिलाफ 19 जनवरी को मानव श्रृंखला से मुखिया भाइयों ने खुद को अलग रखने का फैसला किया है। मुखिया महासंघ के प्रदेश अध्यक्ष ने कहा है कि सरकार की तरफ से योजनाओं में गड़बड़ी को आधार बनाते हुए जिन मुखिया बंधुओं पर कार्रवाई की गई है उसे राज्य भर में महासंघ के अंदर आक्रोश है।
बता दें कि पंचायती राज विभाग ने 10 मुखिया को बर्खास्त करने का आदेश जारी किया है। सभी 10 मुखिया आनेवाले अगले 5 सालों तक चुनाव नहीं लड़ सकते हैं।बर्खास्त मुखिया में 5 मुखिया नवादा जिले और और बाकी 5 अन्य जिलों से हैं।