हॉस्पिटल बंद करो..डॉक्टर यहां नहीं रहता है, युवक की मौत से गुस्साए परिजनों ने किया हंगामा छपरा में हथियार तस्करी गिरोह का पर्दाफाश, STF ने 5 तस्करों को दबोचा उच्च न्यायालय का आदेश भी नहीं मान रहा पटना आईआईटी, सैकड़ों स्कूली बच्चों का भविष्य दांव पर लगा: देव ज्योति कौन होगा बिहार का नया सीएम? मीडिया के इस सवाल पर बोले आनंद मोहन, कहा..BJP में पर्ची से तय होता है नाम बेगूसराय में विजिलेंस की बड़ी कार्रवाई: 12 हजार घूस लेते आपूर्ति पदाधिकारी और डीलर गिरफ्तार घूसखोर ESI की गिरफ्तारी का विरोध: परिवहन विभाग के कर्मचारियों ने किया काम-काज ठप चिराग के सामने नरम पड़े पारस, करने लगे पार्टी और परिवार को एक करने की मांग, कहा..भतीजा CM बनें तो खुशी होगी नीतीश के गृह क्षेत्र नालंदा का मामला पप्पू यादव ने लोकसभा में उठाया, कहा..दोषियों को मिले फांसी की सजा बिहार में भीषण सड़क हादसा: बाप-बेटा समेत तीन लोगों की दर्दनाक मौत, दो बाइक की हुई सीधी भिड़ंत बिहार में भीषण सड़क हादसा: बाप-बेटा समेत तीन लोगों की दर्दनाक मौत, दो बाइक की हुई सीधी भिड़ंत
13-Jan-2020 05:55 PM
CHAPRA: 19 जनवरी को पूरे बिहार में सीएम नीतीश कुमार की अपील पर जल-जीवन-हरियाली मुहिम को लेकर मानव शृंखला बनने जा रही है। उनकी ये मुहिम अब रंग पकड़ती जा रही है। उस पर मेंहदी का रंग भी लग गया है। छपरा के मशरक की छात्राओं ने हाथों में मेंहदी रचा कर बिल्कुल ही अनोखे अंदाज में मानव शृंखला में शामिल होने की अपील की है।
मशरक हाई स्कूल की छात्राओं ने मानव शृंखला की मुहिम में रंग भरते हुए खुद के हाथों में मेंहदी रचवायी और लोगों से इसमें जरुर शामिल होने की अपील की। हाथों पर रचायी मेंहदी में छात्राओं ने मानव शृंखला के उदेश्यों को उकेरा। खासकर छात्राओं के फेवरिट सबजेक्ट रही शराबबंदी जिसे लड़कियों ने हाथों में रचाया। इसके अलावे उन्होनें जल-जीवन-हरियाली, बास-विवाह और दहेज प्रथा उन्मूलन से जुड़ी तस्वीरें भी रचवायी। छात्रा खुशी, सपना, सुगम, सुहानी, नीलोफर, पलक, मधु और शिवानी सबने बताया कि सीएम नीतीश कुमार ने जिन भी मुद्दों पर मानव शृंखला का आह्वान किया है वे सभी समाज से जुड़ें हुए हैं। हर किसी को इस मुहिम में बढ़-चढ़ कर हिस्सा लेना चाहिए ताकि सामाजिक क्रांति लायी जा सके।
विद्यालय के प्रभारी प्रधानाध्यापक अरुण कुमार वर्णवाल ने कहा कि मानव शृंखला पर जागरुकता के लिए 'मेहंदी रचाओ, मानव श्रृंखला बनाओ' नामक इस अनोखे कार्यक्रम का आयोजन किया गया है। जिसमें छात्राओं ने बढ़-चढ़ कर हिस्सा लिया है और समाज को एक संदेश देने की कोशिश की है। वहीं शिक्षका सुप्रिया और शिक्षक संजीव कुमार ने कहा कि 19 जनवरी को सभी छात्र औऱ शिक्षक बढ़चढ़ कर मानव शृंखला में हिस्सा लेंगे ।