ब्रेकिंग न्यूज़

CBSE की नई पहल: अब काउंसलरों की स्किल का AI से होगा आकलन, घर बैठे दे सकेंगे परीक्षा, जानिए पूरी अपडेट BIHAR NEWS : बिहार में कानून और व्यवस्था पूरी तरह से बर्बाद ! तेजस्वी यादव ने कहा – पुलिस शराब के नशे में निर्दोषों को मार रही, अब न्याय होना जरूरी... Ramnavami 2026 : ध्यान रखें! रामनवमी पर पटना में शोभा यात्रा के दौरान कोई भी डीजे नहीं चलेगा, भारी भीड़ से बचें Bihar Pension Update: रिटायर्ड कर्मचारियों के लिए बड़ा अपडेट: सरकार ने किए अहम बदलाव, अब समय पर पेंशन मिलने की गारंटी! Congress notice : 24 अकबर रोड पर ताला? कांग्रेस को इस दिन तक ऑफिस खाली करने का नोटिस, पढ़िए क्या है पूरी खबर BIHAR NEWS : मुजफ्फरपुर में बेरहमी! पड़ोसियों से विवाद के बाद केला व्यवसायी का सिर और चेहरा कूच कर हत्या, गांव में कोहराम बिहार में दो दिन से लापता किशोर का पोखर में मिला शव, दादा की भी सदमे में हुई मौत, इलाके में हड़कंप Bihar Accident : दर्दनाक हादसा! स्कूल बस-ट्रक की भिड़ंत में 2 शिक्षकों की मौत, बच्चों में मचा चीख-पुकार Bihar Board Result Date : काउंटडाउन शुरू! बिहार बोर्ड मैट्रिक रिजल्ट बस कुछ कदम दूर,कितने टॉपर्स को बुलाया गया बोर्ड ऑफ‍िस? Bihar Road: अब तीन घंटे में तय होगी पटना से पूर्णिया की दूरी, जानें इस एक्सप्रेस वे का क्या है नया अपडेट

Home / news / ममता बनर्जी को टक्कर देने BJP ने उतारा कैंडिडेट, भवानीपुर सीट से लड़ेंगी...

ममता बनर्जी को टक्कर देने BJP ने उतारा कैंडिडेट, भवानीपुर सीट से लड़ेंगी उपचुनाव

10-Sep-2021 12:28 PM

DESK : बंगाल में उपचुनाव की घोषणा के बाद से सियासी हलचल तेज हो गई है. लोग मुख्यमंत्री ममता बनर्जी को चुनावी मैदान में टक्कर देने वाले बीजेपी के उम्मीदवार के नाम का इंतजार कर रहे थे. अब लोगों का इंतजार ख़त्म हो गया है. बीजेपी ने भवानीपुर उपचुनाव के लिए प्रियंका टिबरेवाल का नाम फाइनल कर दिया है. यानी पश्चिम बंगाल की भवानीपुर सीट से उपचुनाव में प्रियंका टिबरेवाल ममता बनर्जी को टक्कर देंगी. 


आपको बता दें कि प्रियंका टिबरेवाल पेशे से वकील हैं. उन्होंने ही विधानसभा चुनाव के बाद हुई हिंसा के खिलाफ याचिका दायर की थी. 41 वर्षीय प्रियंका कलकत्ता हाईकोर्ट और सुप्रीम कोर्ट की वकील हैं. इसके साथ वह युवा मोर्चा के बीजेपी यूथ विंग में उपाध्यक्ष के पद पर हैं. प्रियंका ने साल 2014 में बीजेपी जाइन की थी. उस वक्त प्रियंका बाबुल सुप्रियो की कानूनी सलाहकार हुआ करती थीं. वही प्रियंका को बीजेपी में लाए थे.


जानकारी हो कि भवानीपुर सीट के लिए 30 सितंबर को वोटिंग होगी. इसी दिन पश्चिम बंगाल के समसेरगंज और जंगीपुर सीटों के साथ-साथ ओडिशा के पिपली निर्वाचन क्षेत्र में भी उपचुनाव होने हैं. वोटों की गिनती 3 अक्टूबर को होगी.