मधुबनी की शांभवी प्रिया ने बिहार में लहराया परचम, मैट्रिक में 7वां रैंक हासिल बिजली मिस्त्री की बेटी बनीं जिला टॉपर, 478 अंक लाकर राखी ने रचा सफलता का नया इतिहास दवा व्यवसायी को बदमाशों ने बनाया निशाना, बाइक की डिक्की तोड़कर 65 हजार रुपये ले भागे एकतरफा प्यार में युवक की हत्या, लड़की के भाई और दोस्त को पुलिस ने दबोचा राबड़ी आवास में लौंडा डांस का आयोजन, लालू -तेजस्वी समेत कई कार्यकर्ता रहे मौजूद बिहार को जल्द मिलेंगे 25 नए IAS अधिकारी, इस दिन करेंगे ज्वाइन; प्रशासनिक कामकाज को मिलेगी रफ्तार बिहार को जल्द मिलेंगे 25 नए IAS अधिकारी, इस दिन करेंगे ज्वाइन; प्रशासनिक कामकाज को मिलेगी रफ्तार गोपालगंज पुलिस ने पशु तस्कर गिरोह का किया भंडाफोड़, सात गिरफ्तार Bihar Board Matric Result 2026: आंगनबाड़ी सेविका और किसान का बेटा बना स्टेट टॉपर, मैट्रिक परीक्षा में 8वां रैंक किया हासिल पनोरमा स्टार 2026 : बॉलीवुड एक्टर चंकी पांडेय ने बांधा समा, कलाकारों के साथ झूमा छातापुर
12-Dec-2024 04:03 PM
By First Bihar
PATNA: समस्तीपुर के हसनपुर विधायक तेजप्रताप यादव ने पिछले दिनों हसनपुर सीट से बदले महुआ विधानसभा सीट से चुनाव लड़ने का एलान किया था। जिसके बाद सीट जाने के डर से महुआ से आरजेडी विधायक मुकेश रौशन बीच सड़क पर फूट-फूटकर होने लगे। कहने लगे की तेजप्रताप लालू प्रसाद के बेटे हैं उनसे मैं अपनी तुलना कैसे कर सकता हूं, मैं एक छोटा सा कार्यकर्ता हूं?
चुनाव लड़ने के सवाल पर बोलने लगे कि चुनाव नहीं लड़ेंगे तो गांव जाकर खेत थोड़े ही न जोतेंगे, हम भी डॉक्टर हैं जाकर क्लिनीक चलाएंगे। जनता की सेवा करने के लिए और भी बहुत से तरीके हैं। महुआ विधानसभा सीट को लेकर तेजप्रताप यादव ने फिर वही बात दोहराई होते हुए कहा है कि महुआ हमारी परंपरागत सीट रही है..मैंने महुआ के विकास के लिए अपने विधायक फंड के साथ ही साथ माता जी के फंड से भी राशि दिलवाया.अपने कार्यकाल में मेडिकल कॉलेज दिलवाया.मेरा शरीर कहीं भी रहे मेरी आत्मा महुआ में ही रहता है।
बिहार में विधानसभा चुनाव को अब कुछ ही समय शेष रह गया है। ऐसे में विधानसभा सीटों पर दावे भी ठोके जाने लगे हैं। आरजेडी चीफ लालू प्रसाद के बड़े बेटे तेजप्रताप यादव ने बीते दिनों महुआ सीट से विधानसभा चुनाव लड़ने का एलान किया था। अभी वो हसनपुर के विधायक हैं। तेजप्रताप यादव की इस ऐलान के बाद राजनीतिक गलियारों में इस बात की खूब चर्चा होने लगी। यह बात जब महुआ के वर्तमान विधायक रौशन कुमार को पता चला तो वो बीच सड़क पर फूट-फूट कर रोने लगे। तेजप्रताप के ऐलान के बाद महुआ सीट से आरजेडी विधायक मुकेश रौशन को उनकी सीट जाने का अब डर सता रहा है।
उनका डर वाजिब भी है क्योंकि राष्ट्रीय जनता दल का कोई अन्य नेता यह बात नहीं कह रहा है बल्कि पार्टी के सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव के बड़े लाल तेजप्रताप ने यह ऐलान किया है। अब तो वो लगातार इस तरह की बातें कर रहे हैं। तेजप्रताप यादव ने सोशल मीडिया अकाउंट एक्स पर एक बार फिर यह लिखा कि.. "महुआ हमारी परंपरागत सीट रही है..मैंने महुआ के विकास के लिए अपने विधायक फंड के साथ ही साथ माता जी के फंड से भी राशि दिलवाया.अपने कार्यकाल में मेडिकल कॉलेज दिलवाया.मेरा शरीर कहीं भी रहे मेरी आत्मा महुआ में ही रहता है @TejYadav14 @yadavtejashwi @RJDforIndia @laluprasadrjd"