ब्रेकिंग न्यूज़

Bihar News: नीतीश नहीं सम्राट मॉडल ! BJP की हुंकार-अगले तीन महीने में खत्म कर देंगे अपराध BIHAR NEWS : खाकी पर सवाल ! मुजफ्फरपुर कांड में SHO समेत 8 पुलिसकर्मी लाइन हाजिर, CID करेगी जांच Bihar News : तस्करों पर नहीं, एक-दूसरे पर टूट पड़ी खाकी! तस्करों के बजाय आपस में ही उलझ गई पुलिस, मद्य निषेध विभाग का सिपाही लहूलुहान Patna PNG news : पटना में PNG कनेक्शन अटका ! पाइपलाइन पास, फिर भी गैस नहीं… जानिए क्या बनी सबसे बड़ी बाधा Bihar News : अब ‘तारीख-पर-तारीख’ खत्म! हाईटेक मशीन से घूसखोरों पर कसेगा शिकंजा, सबूत रहेंगे हमेशा सुरक्षित Bihar railway news : वंदे भारत पर पथराव, कोच का शीशा टूटा — बच्चे संग सीट के नीचे छिपी महिला, यात्रियों में दहशत BIHAR NEWS : नीट छात्रा मौत मामला: CBI जांच पर उठे सवाल, POCSO कोर्ट की फटकार के बाद बदला गया IO Bihar Police : 'इंस्पेक्टर से दारोगा बने तो ...', अब नहीं चलेगी मनमानी! DGP बोले- भ्रष्ट पुलिसकर्मी का अब सस्पेंशन नहीं सीधे होगा डिमोशन Bihar News : JDU विधायक के बेटे की सड़क हादसे में मौत, घर से 500 मीटर दूर पेड़ से टकराई थार बेगूसराय में बारात का ‘टशन’ पड़ा भारी: हथियार लहराने वाले 4 के खिलाफ FIR दर्ज, छापेमारी जारी

Home / news / थाने में महिला सिपाही को हुआ प्यार, वर्दीवाले आशिक के साथ मिलकर पति...

थाने में महिला सिपाही को हुआ प्यार, वर्दीवाले आशिक के साथ मिलकर पति को मार दी

08-Mar-2021 08:54 PM

DESK : साथी पुलिसकर्मी से प्रेम प्रसंग को लेकर एक महिला सिपाही ने ऐसी खौफनाक घटना को अंजाम दिया कि उसके बारे में जानकार आपका दिल दहल जायेगा. दरअसल एक महिला सिपाही ने वर्दीवाले आशिक के साथ मिलकर अपने ही पति को मौत के घाट उतार दिया. जब पुलिस ने इस हत्याकांड का खुलासा किया तो सबके होश उड़ गए. 


मामला पालघर जिले का है, जहां मुंबई-अहमदाबाद हाईवे पर हुई एक व्यक्ति की हत्या वाले मामले में मुंबई पुलिस ने एक बड़ा खुलासा किया है. पुलिस ने इस हत्याकांड को अंजाम देने वाले और इसकी साजिश रचने वाले 5 लोगों को अरेस्ट कर लिया है. बता दें कि जिस व्यक्ति की हत्या की गई, उसकी पत्नी मुंबई पुलिस में कांस्टेबल है, जो अपने ही डिपार्टमेंट में कार्यरत सिपाही से प्यार करती है. चूंकि महिला सिपाही का पति एक ऑटो ड्राइवर था इसलिए इन्होंने साजिश के तहत उसकी हत्या कर इस घटना को एक्सीडेंट साबित करने की कोशिश की.


अब मुंबई पुलिस ने पांच लोगो को गिरफ्तार किया है. पुलिस ने खुलासा किया है कि पति की हत्या खुद महीअल सिपाही स्नेहल ने ही अपने वर्दीवाले आशिक के साथ मिलकर कराई थी. हालांकि दोनों अब पुलिस की हिरासत में आ गए हैं. दोनों मुख्य आरोपी पुलिस विभाग में ही काम करते हैं. स्नेहल का पति पुंडलिक ऑटो रिक्शा चलता था और हत्या  के बाद मामले को दुर्घटना की तरह दिखाने के लिए आरोपियों ने उसे ऑटो समेत एक नाले में फेंक दिया गया था. 


बताया जा रहा है कि थाने में किसी पुलसीवाले के साथ प्रेम संबंध की जानकारी स्नेहल के पति पुंडलिक पाटिल को भी हो गई थी. इसके बाद स्नेहल के साथ उसके झगड़े शुरू हो गए थे. इसी बात से नाराज महिला सिपाही ने अपने पति को जीवन का कांटा समझना शुरू कर दिया और उसने इस कांटे को अपनी लाइफ से हमेशा-हमेशा के लिए निकाल फेंकने की साजिश रच डाली. महिला ने अपने प्रेमी की मदद ली और पति को मौत की नींद सुला दी. 


इस मामले में पुलिस ने कॉन्सटेबल स्नेहल पाटिल, पुलिस कॉन्सटेबल विकास वसंत पश्ते , स्वप्निल मार्तंड गौरी, अविनाश भोईर और विशाल पाटिल को अरेस्ट किया गया है. जांच में सामने आया है कि पुंडलिक की हत्या विकास वसंत पश्ते ने अपने कुछ साथियों के साथ मिलकर की थी. विकास ने इस वारदात को अंजाम देने के लिए तीन अन्य लोगों को ढाई लाख रुपए दिए थे.