होली पर ट्रेनों-फ्लाइट में टिकट फुल, पटना के बैरिया बस स्टैंड से 100 अतिरिक्त बसें रवाना; कुल 830 बसों का परिचालन होली पर ट्रेनों-फ्लाइट में टिकट फुल, पटना के बैरिया बस स्टैंड से 100 अतिरिक्त बसें रवाना; कुल 830 बसों का परिचालन बिहार में इस दिन मनाया जाएगा ‘महिला रोजगार दिवस’, जिला मुख्यालयों पर होगा उत्सव; नीतीश सरकार का बड़ा प्लान बिहार में इस दिन मनाया जाएगा ‘महिला रोजगार दिवस’, जिला मुख्यालयों पर होगा उत्सव; नीतीश सरकार का बड़ा प्लान Bihar Weather Update: मौसम विभाग का अलर्ट, होली के बाद बिहार में चढ़ेगा पारा; तापमान 40 डिग्री पार जाने के संकेत Bihar Weather Update: मौसम विभाग का अलर्ट, होली के बाद बिहार में चढ़ेगा पारा; तापमान 40 डिग्री पार जाने के संकेत सिस्टम से हारकर महिला दारोगा ने दिया इस्तीफा: बीजेपी विधायक पर प्रताड़ना का आरोप अरवल में दर्दनाक हादसा, बाइक सवार 2 युवकों की घटनास्थल पर ही मौत होलिका दहन के दिन पटना के बाढ़ में फायरिंग, 5 हजार रूपये के लिए शराब माफिया ने बालू कारोबारी को मारी गोली पटना के मेहंदीगंज में बड़ी कार्रवाई: अवैध हथियारों के साथ महिला गिरफ्तार
21-Dec-2023 06:20 PM
By First Bihar
DESK: कुश्ती महासंघ (WFI) के चुनाव में बृज भूषण शरण सिंह के करीबी संजय सिंह की जीत की खबर सुनते ही महिला पहलवान साक्षी मलिक रोने लगी। BJP सांसद बृजभूषण सिंह के करीबी संजय सिंह के कुश्ती महासंघ का अध्यक्ष चुने जाने के बाद साक्षी मलिक ने कुश्ती छोड़ने का ऐलान कर दिया।
इस नतीजे के आने से महिला पहलवान विनेश फोगाट और बजरंग पुनिया भी काफी दुखी हैं। तीनों महिला पहलवानों का कहना कहना है कि हमें न्याय नहीं मिला। अब इन्हें ऐसा लग रहा है कि कुश्ती महासंघ पर बृज भूषण शरण सिंह का दबदबा कायम रहेगा।
महिला पहलवानों का कहना है कि कुश्ती महासंघ के चुनाव के इस नतीजे से यह स्पष्ट है कि महिला पहलवानों को अभी और उत्पीड़न झेलना पड़ेगा। बता दें कि बृज भूषण शरण सिंह पर महिला कुश्ती पहलवानों ने गंभीर आरोप लगाया था। विनेश फोगाट, बजरंग पूनिया और साक्षी मलिक ने उनके खिलाफ यौन उत्पीड़न का आरोप लगा जंतर-मंतर पर धरना-प्रदर्शन किया था।
जिसके खिलाफ आंदोलन किया उसी का करीबी अब कुश्ती महासंघ का अध्यक्ष बन गया है। महिला पहलवान ने इस नतीजे के बाद काफी भावुक नजर आई। साक्षी मलिक ने मीडिया से कहा कि फेडरेशन के खिलाफ हमने लंबी लड़ाई लड़ी इसमें कई साल लग गये। लेकिन नतीजा यह निकला कि आज उसे प्रेसिडेंट बनाया गया जो बृज भूषण शरण सिंह का दाहिना हाथ है। उन्हें बृज भूषण अपने बेटे से भी ज्यादा प्यार करते हैं। किसी महिला को यह जिम्मेदारी देनी चाहिए थी लेकिन ऐसा नहीं हुआ। महिला पहलवानों को अभी और उत्पीड़न झेलना पड़ेगा। इसलिए मैं कुश्ती से संन्यास लेती हूं।
दिल्ली: WFI के पूर्व प्रमुख बृजभूषण शरण सिंह के सहयोगी संजय सिंह को WFI का नया अध्यक्ष चुने जाने पर पहलवान विनेश फोगाट का कहना है, ''बहुत कम उम्मीदें हैं लेकिन हमें उम्मीद है कि हमें न्याय मिलेगा।@Phogat_Vinesh pic.twitter.com/IPI3Uy2QB2
— FirstBiharJharkhand (@firstbiharnews) December 21, 2023