BPSC mains : BPSC 71वीं Mains 2026 का शेड्यूल जारी, जानें कब है कौन सा पेपर; यह रही पूरी लिस्ट Bihar Panchayat Elections 2026 : इस साल पंचायत चुनाव में पहली बार ईवीएम, फॉर्म 1 का इंतजार; जानिए कब शुरू होगा वोटर लिस्ट का काम Bihar Diwas 2026 : पटना में 3 दिन तक मनाया जाएगा भव्य बिहार दिवस, ‘उन्नत बिहार, उज्ज्वल बिहार’ थीम पर कार्यक्रम Bihar weather : बिहार में बदला मौसम का मिज़ाज, 24 जिलों में येलो अलर्ट; भारी बारिश और तेज हवाओं की संभावना दिल्ली में शाहनवाज हुसैन के आवास पर ईद मिलन समारोह, नितिन नबीन-चिराग पासवान सहित कई बड़े नेता रहे मौजूद मुजफ्फरपुर में ईद पर विरोध प्रदर्शन, शिया समुदाय ने काली पट्टी बांधकर अमेरिका-इजराइल के खिलाफ जताया विरोध बंगाल चुनाव से पहले ममता बनर्जी का बड़ा दांव, बिहार दिवस पर बिहारी वोटर्स को लुभाने की कोशिश मधुबनी में 38 लाख की कर चोरी, वाणिज्यकर विभाग की रेड में खुलासा, 15 लाख रुपये तत्काल डिपोजिट Bihar Diwas:पटना के गांधी मैदान में बिहार दिवस कार्यक्रम का आयोजन कल, डीएम ने तैयारियों का लिया जायजा बिहार में आंधी-बारिश का कहर, 6 की मौत, 10 लोग घायल, ओलावृष्टि से फसलें भी बर्बाद
06-Jun-2020 07:40 AM
By Ayushi
PATNA : सरकार द्वारा 8 जून से धार्मिक स्थल खोले जाने के आदेश मिलते ही पटना के महावीर मंदिर में इसकी पूरी तैयारी कर ली गई है. मंदिर में भीड़ न हो और संक्रमण न फैले इसे लेकर मंदिर प्रबंधन ने कई कदम उठाएं हैं.
नई व्यवस्था के अनुसार महावीर मंदिर में अब नाम में आने वाले अंग्रजी वर्णमामला के पहले अक्षर के अनुसार भक्तों को प्रवेश मिलेगा. न्यास परिषद के सचिव आचार्ज किशोर कुणाल ने बताया कि अभी सो संकट का समय है इसे जल्द दूर नहीं किया जा सकता है. इसलिए आठ जून से महाविर मंदिर में नई व्यवस्था लागू की गई है.
रविवार को वे लोग मंदिर आएंगे जिनके नाम का पहला लेकर ए, बी, सी, डी और ई से शुरू होता है. वहीं सोमवार को एफ, जी, एच, आई और जे नाम वाले भगवान का दर्शन कर सकते हैं. बुधवार को के, एल, एम, एन और ओ नाम वाले को दर्शन करने की अनुमती दी जाएगी. वहीं शुक्रवार को यू, वी, डब्लू, एक्स, वाई और जेड नाम वाले भक्त मंदिर जाएंगे. यदि पति-पत्नी साथ में जाते हैं तो पत्नी के नाम का पहला अक्षर मान्य होगा.
मंगलवार और शनिवार को जो भक्त आएंगे उन्हें mahavirmandirpatna.org/online-booking पर ऑनलाइन बुकिंग करानी होगी. यह ऑनलाइन बुकिंग दर्शन सुबह के 7 बजे से लेकर दोपहर के 1 और शाम के 6 बजे से लेकर राते के 9 बजे तक होगी. बुकिंग करान के समय ही आपका प्रस्तावित समय बताना होगा. मंगल और शनिवार को दोपहर एक बजे से लेकर शाम के 6 बजे के बीच मंदिर में प्रवेश मिलेगा. दोपहर एक बजे से 2 बजे तक ए, बी, सी, डी और ई नाम वाले, 2 बजे से 3 बजे तक एफ, जी, एच, आई और जे नाम वाले, 3 बजे से चार बजे तक के, एल, एम, एन और ओ नाम वाले, चार बजे से 5 बजे तक के, एल, एम, एन और ओ नाम वाले और 5 बजे से 6 बजे तक यू, वी, डब्लू, एक्स, वाई और जेड नाम वाले लोगों को दर्शन करने के लिए मंदिर जाने की अनुमति मिलेगी.